April 11, 2026

कोडीन सिरप के साथ बाइक सवार तस्कर गिरफ्तार, 146 बोतल बरामद।

Read Time:2 Minute, 6 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कुरसेला थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध नशीले पदार्थ की तस्करी के खिलाफ अभियान में एक बाइक सवार तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से 146 बोतल कोडीन सिरप बरामद किया है।मिली जानकारी के अनुसार, थाना अध्यक्ष राकेश कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि एक बाइक सवार तस्कर कोडीन सिरप लेकर इलाके से गुजर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी की और संदिग्ध बाइक सवार को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास से 146 बोतल कोडीन सिरप बरामद किया गया।गिरफ्तार आरोपी की पहचान समेली थाना क्षेत्र के चकला मौला नगर निवासी बहादुर शर्मा के रूप में की गई है। पुलिस ने मौके से बाइक को भी जब्त कर लिया है। वही तस्कर का कहना है कि कोडिंग सिरप कुरसेला चोक से फैजान नामक एक दुकानदार से लेकर जा रहे थे। वहीं सूत्रों के अनुसार जानकार बताते हैं कि दवाई होलसेल के आर में कोडिंग सिरप की थोक के भाव में बिक्री कि जाती है और जांच के नाम पर मेडिकल से जुड़े हुए पदाधिकारी के द्वारा खानापूर्ति विभाग के द्वारा होती है।फिलहाल आरोपी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में आगे की कार्रवाई जारी है और तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की भी जांच की जा रही है।

Previous post एक नेक सज्जन व्यक्ति की मौत, मुखिया प्रतिनिधि ने दी आर्थिक सहायता
Next post सरकारी राशि गबन मामले में उत्क्रमित मध्य विद्यालय कुरसेला की जांच, टीम ने की पूछताछ
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial