सरकारी राशि गबन मामले में उत्क्रमित मध्य विद्यालय कुरसेला की जांच, टीम ने की पूछताछ
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)
कुरसेला नगर पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय, कुरसेला ग्राम में सरकारी राशि के कथित गबन मामले को लेकर प्रशासन हरकत में आ गया है। रसोईया पूनम देवी द्वारा डीएम से की गई शिकायत के आधार पर जिला शिक्षा पदाधिकारी के निर्देश पर गठित टीम ने करीब चार महीने बाद विद्यालय पहुंचकर सघन जांच की।प्रखंड प्रभारी शिक्षा पदाधिकारी शांतनु कुमार ठाकुर के नेतृत्व में पहुंची टीम ने रसोईया, संबंधित एनजीओ और प्रधानाध्यापक से अलग-अलग बिंदुओं पर पूछताछ की। जांच के दौरान विशेष रूप से रसोईया के खाते से राशि निकासी और उसके उपयोग को लेकर जानकारी जुटाई गई।गौरतलब है कि 7 दिसंबर को दार्जिलिंग एक्सप्रेस अखबार में प्रकाशित खबर में आरोप लगाया गया था कि फर्जी तरीके से भुगतान कर, दो वर्षों से सफाई कर्मी नहीं होने के बावजूद राशि रसोईया के खाते में भेजकर निकाली गई। इस पूरे मामले में प्रधानाध्यापक और एजेंसी की मिलीभगत की भी बात सामने आई थी।इसी शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी ने प्रखंड स्तरीय जांच टीम का गठन किया था। जांच के बाद प्रखंड प्रभारी शिक्षा पदाधिकारी शांतनु कुमार ठाकुर ने बताया कि सभी संबंधित पक्षों से पूछताछ की गई है और रिपोर्ट तैयार कर आगे की कार्रवाई के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी को सौंपी जाएगी।
More Stories
कुरसेला में छात्र लापता मामले पर बवाल: स्कूल घेराव, प्रधानाध्यापिका पर गंभीर आरोप, घंटों तक हंगामा
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय, बल्थी महेशपुर में सातवीं कक्षा के 13 वर्षीय छात्र सागर कुमार...
भीषण सड़क हादसा में स्कॉर्पियो और ट्रक की टक्कर में 8 लोग गंभीर रूप से घायल
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे-31 पर शुक्रवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। लालमुनी...
पीर पहाड़ ऊर्स मेला को लेकर समीक्षा बैठक, प्रशासन ने दिए आवश्यक निर्देश
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी में आगामी 14 अप्रैल को आयोजित होने वाले पीर पहाड़ के सालाना ऊर्स मेले की...
21 वर्षों की सेवा के बाद प्रधानाध्यापक को दी गई भावभीनी विदाई
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला नगर पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय, बगमारा में शुक्रवार को प्रधानाध्यापक के विदाई समारोह का आयोजन...
जिला परियोजना पदाधिकारी कटिहार ने बारसोई प्रखण्ड अन्तर्गत विद्यालयों से MDM की गुणवत्ता के शिकायतों पर किया औचक निरीक्षण।
गुणवत्ता जांच हेतु बच्चों के साथ वैठ कर खाया खाना। मनोरंजन साहा (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत NGO द्वारा संचालित केन्द्रीय...
फलका थाना हिरासत मौत मामले में सियासत तेज, उच्चस्तरीय जांच की मांग।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) फलका थाना में पुलिस हिरासत में राकेश कुमार यादव की संदिग्ध मौत को लेकर अब राजनीतिक...
