April 11, 2026

लखनपुर में पीसीसी सड़क निर्माण पर उठे सवाल, किनारों पर मिट्टी भरने की मांग तेज।

Read Time:1 Minute, 10 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

अमदाबाद प्रखंड के लखनपुर ग्राम पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 6 में 15वीं वित्त आयोग योजना से बनी पीसीसी सड़क को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ गई है। सड़क निर्माण के करीब तीन महीने बाद भी दोनों किनारों पर मिट्टी नहीं भरी गई है, जिससे दुर्घटना और क्षति की आशंका बनी हुई है। ग्रामीण प्रमोद कुमार चौधरी, दीनानाथ चौधरी सहित अन्य लोगों ने बताया कि यह क्षेत्र बाढ़ प्रभावित है और बरसात में सड़क टूटने का खतरा है। उप मुखिया प्रतिनिधि दिलीप महाल्दार ने निर्माण में अनियमितता का आरोप लगाते हुए कहा कि ढलाई मानक के अनुसार नहीं हुई है। ग्रामीणों ने बीडीओ और डीएम कटिहार से जल्द मिट्टी भराई और जांच की मांग की है।

Previous post सरकारी राशि गबन मामले में उत्क्रमित मध्य विद्यालय कुरसेला की जांच, टीम ने की पूछताछ
Next post फलका थाना हिरासत मौत मामले में सियासत तेज, उच्चस्तरीय जांच की मांग।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial