भीषण सड़क हादसा में स्कॉर्पियो और ट्रक की टक्कर में 8 लोग गंभीर रूप से घायल
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)
कुरसेला थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे-31 पर शुक्रवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। लालमुनी धर्म कांटा के समीप स्कॉर्पियो और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयावह थी कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए।इस दुर्घटना में स्कॉर्पियो सवार कुल आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार सभी लोग कटिहार से झारखंड की ओर जा रहे थे, तभी डूमर की ओर जा रहे ट्रक से उनकी आमने-सामने टक्कर हो गई।हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और सड़क पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।चिकित्सक डॉ. उज्जवल कुमार सिंह ने बताया कि घायलों में मोसली मुरमुर (30 वर्ष), तराई मुरमुर (60 वर्ष), खुशबू टुडू (21 वर्ष), राजौत टुनटुर (60 वर्ष), हनुजी मरांडी (36 वर्ष), विनोद मरांडी (23 वर्ष), चार्ल्स हासदा (27 वर्ष) सहित अन्य शामिल हैं, जो मनिहारी एवं प्राणपुर क्षेत्र के निवासी हैं। सभी का प्राथमिक उपचार किया गया है। सभी कटिहार जिले के प्राणपुर से झारखंड मैं एक समारोह में जा रहे थे।इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त ट्रक व स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
More Stories
विषाक्त पदार्थ सेवन से युवक की हालत गंभीर, हायर सेंटर रेफर
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के कुरसेला बस्ती निवासी एक 17 वर्षीय युवक की हालत विषाक्त पदार्थ सेवन करने...
फार्मर रजिस्ट्रेशन अभियान में आई तेजी,किसानों का हुआ पंजीकरण
पूर्वजों के नाम पर जमीन होने से कई किसान रजिस्ट्रेशन से वंचित, सरकार से अलग व्यवस्था की मांग । जिला...
सर्वोदय कॉलेज की जमीन की नापी शुरू, चार दिनों में रिपोर्ट सौंपने का लक्ष्य सीओ
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुर्सेला प्रखंड स्थित सर्वोदय कॉलेज, मवेशी अस्पताल, स्वास्थ्य अस्पताल, की जमीन को प्रशासनिक निगरानी में नापी शुरू...
मनिहारी के विद्यालय में आपदा सुरक्षा को लेकर मॉकड्रिल, बच्चों को सिखाए बचाव के तरीके
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में प्रधानाध्यापिका अर्चना कुमारी के नेतृत्व में...
बासा में लगी आग, हजारों की संपत्ति जलकर राख
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत स्टेट हाईवे-77 स्थित नवाबगंज चौक के समीप शुक्रवार की दोपहर एक बासा में...
विवाद में महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या का किया प्रयास, हालत गंभीर
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के गांधी ग्राम बिंद टोली में पारिवारिक विवाद से परेशान एक महिला द्वारा फांसी...
