April 17, 2026

कुर्सेला थाना का एडीजी सीआईडी पारसनाथ ने किया औचक निरीक्षण, टेक्नोलॉजी सुधार पर दिया जोर

Read Time:2 Minute, 43 Second

कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)

कटिहार जिले के कुर्सेला थाना का रविवार को बिहार सीआईडी के अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) पारसनाथ ने औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी एवं डीएसपी रंजन कुमार भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने एडीजी का बुके देकर स्वागत किया तथा थाना पहुंचते ही उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद एडीजी ने थाना परिसर का विस्तृत निरीक्षण किया।निरीक्षण के क्रम में एडीजी पारसनाथ ने थाना के विभिन्न अभिलेखों, दस्तावेजों, मालखाना, सीसीटीएनएस, ई-ऑफिस एवं पंजी की बारीकी से जांच की। इस दौरान उन्होंने थाना अध्यक्ष राकेश कुमार से विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी ली।उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों से कंप्यूटर आधारित कार्यप्रणाली को लेकर कई सवाल पूछे और तकनीकी दक्षता का आकलन किया। साथ ही मालखाना का निरीक्षण करते हुए जब्त वाहनों एवं अन्य सामग्री की स्थिति का जायजा लिया।मीडिया से बातचीत में एडीजी ने बताया कि वे इन दिनों विभिन्न जिलों के थानों का दौरा कर रहे हैं, ताकि जमीनी स्तर पर पुलिसिंग व्यवस्था का मूल्यांकन किया जा सके। उन्होंने कहा कि आम जनता को मिलने वाली सुविधाओं और प्रशासनिक कार्यप्रणाली की गुणवत्ता का आकलन करना इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य है।उन्होंने विशेष रूप से टेक्नोलॉजी के उपयोग पर जोर देते हुए कहा कि कुर्सेला थाना में तकनीकी सुधार की आवश्यकता है, हालांकि अन्य व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गई हैं। एडीजी ने यह भी कहा कि पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी एवं पारदर्शी बनाने के लिए थानों को आधुनिक संसाधनों से लैस किया जा रहा है।इस निरीक्षण के बाद स्थानीय पुलिस महकमे में सक्रियता बढ़ी है और अधिकारियों को कार्यप्रणाली में सुधार के निर्देश दिए गए हैं।

Previous post कुरसेला में छात्र लापता मामले पर बवाल: स्कूल घेराव, प्रधानाध्यापिका पर गंभीर आरोप, घंटों तक हंगामा
Next post मनिहारी में श्रीमद् भागवत कथा की समीक्षा बैठक, आयोजन को बताया गया ऐतिहासिक
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial