April 17, 2026

बाल कल्याण समिति कटिहार, प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी ने सदर अस्पताल का किया निरीक्षण

Read Time:3 Minute, 4 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

मंगलवार को बाल कल्याण समिति कटिहार, प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी का पीठ ने समिति के अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में सदस्य अरुण कुमार चौबे तथा सदस्य लता कुमारी ने एस.एन.सी.यू वार्ड, सदर अस्पताल कटिहार जाकर नवजात शिशु के बेहतर इलाज और देखरेख का जायजा लिया। सूर्य नारायण उरांव, पुलिस अवर निरीक्षक, प्राणपुर थाना कटिहार के द्वारा सदर अस्पताल कटिहार में नवजात शिशु को प्राथमिक उपचार के लिए भर्ती कराया गया था । नवजात शिशु प्राणपुर प्रखंड अंतर्गत केहुनिया मोड़, एन. एच. 81 के पास असुरक्षित अवस्था में मिली थी । सदर अस्पताल में एसएनसीयू वार्ड के ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर पूनम कुमारी को अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह के द्वारा नवजात शिशु का बेहतर तरीके से इलाज करने और अन्य सुविधा उपलब्ध कराने हेतु आदेशित किया गया। डॉक्टर के द्वारा बताया गया कि अब नवजात शिशु का स्वास्थ्य सामान्य है और अगले कुछ दिनों में बालिका को अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा सकेगा । समिति के आदेश अनुसार नवजात शिशु के देखरेख हेतु उपस्थित आया को भी आवश्यक दिशा निर्देश बेहतर देखरेख हेतु दिया गया। उपरोक्त संबंध में समिति के अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि किशोर न्याय (बालकों के देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम 2015 के अनुसार उक्त नवजात शिशु जो की बालिका है ,के जैविक माता-पिता का पता लगाया जाएगा इसके लिए समाचार पत्र एवं सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों का सहारा लिया जाएगा साथ ही नियमानुसार राष्ट्रीय एवं अन्य समाचार पत्रों में विज्ञापन भी प्रकाशित करवाया जाएगा। जिस थाना क्षेत्र में नवजात शिशु मिली है उस थाना से भी रिपोर्ट मांगी जायेगी ताकि नवजात शिशु के जो जैविक माता-पिता हैं,उनका पता चल सके ,अगर जैविक माता-पिता का पता नहीं चलता है तो उपरोक्त कानून तथा संबंधित नियम के अनुसार समिति उपरोक्त बालिका शिशु के सर्वोत्तम हित में निर्णय लेगी ।

Previous post कुरसेला में महिला से ठगी, जीविका के नाम पर 5 हजार रुपए ऐंठे।
Next post बारसोई में राजद कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial