मनिहारी में भगवान परशुराम जयंती समारोह, अतिथियों ने जीवन आदर्शों पर डाला प्रकाश
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
मनिहारी के नेशनल पब्लिक स्कूल परिसर में सहजानन्द कुंवर सिंह फाउंडेशन के तत्वावधान में भगवान परशुराम जयंती समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित लक्ष्मण उपाध्याय के आचार्यत्व में भगवान परशुराम की पूजा-अर्चना से हुई। फाउंडेशन की ओर से सुभाष कुमार मौआर ने पूजा संपन्न कराई।इसके बाद डॉ. सुशील कुमार आचार्य की अध्यक्षता में विचार गोष्ठी आयोजित की गई, जबकि संचालन प्रो. वीरेंद्र कुमार सिंह ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में अधिवक्ता प्रद्युम्न ओझा,सेवानिवृत्त विश्वविद्यालय प्राचार्य डॉ. राम कृपाल कुंअर तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त प्राचार्य डॉ. प्रदीप कुमार सिन्हा उपस्थित रहे।मंचासीन अतिथियों का स्वागत माल्यार्पण और अंगवस्त्र देकर किया गया। वक्ताओं ने भगवान परशुराम के जीवन, आदर्शों और उनके संदेशों पर विस्तार से चर्चा की। साथ ही उनसे जुड़ी भ्रांतियों को भी स्पष्ट किया गया। समारोह में ओमप्रकाश पांडेय,वृजविलास पांडेय, प्रेम चतुर्वेदी, रामचंद्र सिंह,मोहन सिंह सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
More Stories
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
एनएच-31 पर दो सड़क हादसे, हाईवा पलटी, बाइक सवार दो युवक गंभीर
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर गुरुवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में...
TRE-4 में 46 हजार रिक्तियों पर बहाली की मांग, बिहार स्टूडेंट यूनियन ने स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से की मुलाकात
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) बिहार स्टूडेंट यूनियन के उपाध्यक्ष साहबाज आलम ने आज माननीय स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से मुलाकात...
खेरिया गंगा घाट पर कटावरोधी कार्य का अधिकारियों ने किया निरीक्षण
।गुणवत्ता व समय पर पूर्णता के दिए निर्देशफोटो :कटाव निरोधी कार्य निरीक्षण करते पधाधिकारी। कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला प्रखंड क्षेत्र...
30 ली. देसी शराब के साथ पति-पत्नी गिरफ्तार, बाइक जप्त
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-31 स्थित गिट्टी प्लांट के समीप मंगलवार को पुलिस ने गुप्त सूचना...
