कोसी नदी रेलवे पुल के पास फायरिंग, एक व्यक्ति बाल-बाल बचा हथियार कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)
कुरसेला थाना क्षेत्र के कोसी नदी स्थित रेलवे पुल के समीप शनिवार की शाम अचानक हुई गोली चलने से इलाके में हड़कंप मच गया। कटरिया गांव निवासी रंजीत कुमार सिंह पर एक अपराधी ने जान मारने की नीयत से गोली चला दी, लेकिन वे बाल-बाल बच गए। गोली उनके बाएं तरफ से निकल गई।घटना के बाद रंजीत कुमार सिंह किसी तरह मौके से भागकर अपने गांव पहुंचे और लोगों को घटना की जानकारी दी। गोली की आवाज सुनते ही आसपास मौजूद किसान और स्थानीय लोग भयभीत होकर इधर-उधर भागने लगे।प्राप्त जानकारी के अनुसार, रंजीत कुमार सिंह कोऑपरेटिव सोसाइटी के सिपाही हैं और रेलवे की जमीन पर खेती करने वाले किसानों से फसल का 20 प्रतिशत हिस्सा लेने पहुंचे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे अपराधी ने उन पर फायरिंग कर दी।घटना की सूचना मिलते ही कोऑपरेटिव सोसाइटी के सदस्यों ने कुरसेला थाना पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अपराधी की पहचान बरारी थाना क्षेत्र निवासी धीरेन्द्र कुमार यादव के रूप में हुई है।पुलिस ने आरोपी के पास से एक देसी कट्टा और 13 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। वहीं जानकारी अनुसार बताया जा रहा है कि आरोपी क्षेत्र में तरबूज और खीरा किसानों से रंगदारी वसूलने पहुंचा था। इसी दौरान रंजीत कुमार सिंह भी वहां पहुंचे थे, जिसके बाद यह फायरिंग की घटना हुई।घटना के बाद स्थानीय लोगों का कहना है कि फसल तैयार होने के समय असामाजिक तत्वों द्वारा रंगदारी की घटनाएं बढ़ जाती हैं, जिससे किसान परेशान रहते हैं।इधर, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट और फायरिंग के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि आरोपी को देसी कट्टा और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में कटिहार भेज दिया गया है।
More Stories
मनिहारी पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों के आरोपियों को भेजा जेल
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग मामलों में वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल...
मनिहारी नगर पंचायत में जनगणना को लेकर तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी नगर पंचायत सभागार में जनगणना कार्य को लेकर प्रगणकों और पर्यवेक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण...
मनिहारी में भगवान परशुराम जयंती समारोह, अतिथियों ने जीवन आदर्शों पर डाला प्रकाश
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी के नेशनल पब्लिक स्कूल परिसर में सहजानन्द कुंवर सिंह फाउंडेशन के तत्वावधान में भगवान परशुराम...
आईजी के सख्त निर्देश का असर, मनिहारी में 500 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी में पुलिस की सक्रियता और आईजी के सख्त निर्देशों का असर अब साफ दिखने लगा...
मनिहारी थाना निरीक्षण में आईजी ने दिए सख्त निर्देश, सूखा नशा पर प्रहार और महिला सुरक्षा पर जोर
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) शुक्रवार को पुलिस महानिरीक्षक डॉ. विवेकानंद ने मनिहारी थाना का निरीक्षण किया। उनके आगमन पर पुलिस...
कुरसेला में मक्का रेक प्वाइंट का शुभारंभ, किसानों को मिलेगा उचित मूल्य का लाभ।
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला रेलवे स्टेशन स्थित रेलवे माल गोदाम परिसर में शुक्रवार को मक्का रेक प्वाइंट का वैदिक मंत्रोच्चारण...
