मनिहारी नगर पंचायत में जनगणना को लेकर तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
मनिहारी नगर पंचायत सभागार में जनगणना कार्य को लेकर प्रगणकों और पर्यवेक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण रविवार से शुरू हो गया। प्रशिक्षण सत्र का उद्घाटन अनुमंडल पदाधिकारी त्रिलोकी नाथ सिंह और नगर कार्यपालक पदाधिकारी अरविंद पासवान ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।इस अवसर पर एसडीएम त्रिलोकी नाथ सिंह ने प्रशिक्षण ले रहे कर्मियों को जनगणना से जुड़े तकनीकी पहलुओं को गंभीरता से समझने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि जनगणना सामूहिक जिम्मेदारी वाला कार्य है, जिसे आपसी समन्वय और सावधानी से पूरा करना होगा।उन्होंने बताया कि 17 अप्रैल से 1 मई तक स्वगणना का कार्य चलेगा, जिसमें आम लोग मोबाइल एप के माध्यम से स्वयं भी अपनी गणना कर सकते हैं। इसके बाद 2 मई से 31 मई तक प्रगणक घर-घर जाकर मकानों का सूचीकरण और गणना करेंगे। मौके पर स्वच्छता पदाधिकारी आरुष कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे।
More Stories
मनिहारी पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों के आरोपियों को भेजा जेल
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग मामलों में वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल...
कोसी नदी रेलवे पुल के पास फायरिंग, एक व्यक्ति बाल-बाल बचा हथियार कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के कोसी नदी स्थित रेलवे पुल के समीप शनिवार की शाम अचानक हुई गोली...
मनिहारी में भगवान परशुराम जयंती समारोह, अतिथियों ने जीवन आदर्शों पर डाला प्रकाश
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी के नेशनल पब्लिक स्कूल परिसर में सहजानन्द कुंवर सिंह फाउंडेशन के तत्वावधान में भगवान परशुराम...
आईजी के सख्त निर्देश का असर, मनिहारी में 500 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी में पुलिस की सक्रियता और आईजी के सख्त निर्देशों का असर अब साफ दिखने लगा...
मनिहारी थाना निरीक्षण में आईजी ने दिए सख्त निर्देश, सूखा नशा पर प्रहार और महिला सुरक्षा पर जोर
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) शुक्रवार को पुलिस महानिरीक्षक डॉ. विवेकानंद ने मनिहारी थाना का निरीक्षण किया। उनके आगमन पर पुलिस...
कुरसेला में मक्का रेक प्वाइंट का शुभारंभ, किसानों को मिलेगा उचित मूल्य का लाभ।
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला रेलवे स्टेशन स्थित रेलवे माल गोदाम परिसर में शुक्रवार को मक्का रेक प्वाइंट का वैदिक मंत्रोच्चारण...
