मनिहारी पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों के आरोपियों को भेजा जेल
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग मामलों में वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ सख्ती का संदेश गया है।पहले मामले में कुमारीपुर माराटोला निवासी जीवन ऋषि को गिरफ्तार किया गया। वह मनिहारी थाना कांड संख्या 44/2026 में हत्या के प्रयास के मामले में वांछित था। लंबे समय से उसकी तलाश की जा रही थी।वहीं दूसरे मामले में मनिहारी नगर क्षेत्र से एक अधेड़ व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया, जिस पर नाबालिग बच्ची से छेड़छाड़ का आरोप है। आरोपी के खिलाफ मनिहारी थाना कांड संख्या 112/2026 दर्ज किया गया था।पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजते हुए आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।
More Stories
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
एनएच-31 पर दो सड़क हादसे, हाईवा पलटी, बाइक सवार दो युवक गंभीर
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर गुरुवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में...
TRE-4 में 46 हजार रिक्तियों पर बहाली की मांग, बिहार स्टूडेंट यूनियन ने स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से की मुलाकात
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) बिहार स्टूडेंट यूनियन के उपाध्यक्ष साहबाज आलम ने आज माननीय स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से मुलाकात...
खेरिया गंगा घाट पर कटावरोधी कार्य का अधिकारियों ने किया निरीक्षण
।गुणवत्ता व समय पर पूर्णता के दिए निर्देशफोटो :कटाव निरोधी कार्य निरीक्षण करते पधाधिकारी। कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला प्रखंड क्षेत्र...
30 ली. देसी शराब के साथ पति-पत्नी गिरफ्तार, बाइक जप्त
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-31 स्थित गिट्टी प्लांट के समीप मंगलवार को पुलिस ने गुप्त सूचना...
