पीएम सूर्य घर योजना को लेकर मनिहारी में जागरूकता रैली, 16 अप्रैल को कटिहार में लगेगा सोलर मेला
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत मंगलवार को नवाबगंज पावर सब स्टेशन से प्रभात फेरी सह जागरूकता रैली निकाली गई। रैली नवाबगंज पावर हाउस से शुरू होकर मनिहारी बस स्टैंड, मनिहारी मार्केट, नगर पंचायत के विभिन्न मोहल्लों, बल्दियाबाड़ी, हंसवर एवं अन्य क्षेत्रों में पहुंची। रैली के दौरान विद्युत उपभोक्ताओं को सौर ऊर्जा के उपयोग तथा सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लाभों के बारे में जानकारी दी गई।रैली का मुख्य उद्देश्य लोगों को सौर ऊर्जा अपनाने के लिए प्रेरित करना तथा घरों में सोलर पैनल लगाने से बिजली बिल में होने वाली बचत के प्रति जागरूक करना था। इस दौरान विभागीय अधिकारियों ने लोगों को बताया कि योजना के तहत सोलर पैनल लगाने पर सरकार की ओर से अनुदान भी दिया जा रहा है।इसी क्रम में बुधवार 16 अप्रैल को सुबह 11 बजे से टाउन हॉल कटिहार परिसर में विद्युत विभाग द्वारा सोलर मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले में विद्युत कार्यपालक अभियंता धीरज कुमार सिन्हा उपभोक्ताओं को सौर ऊर्जा एवं सोलर पैनल लगाने से होने वाले फायदे की जानकारी देंगे। इस अवसर पर विद्युत कनीय अभियंता अभिजीत कुमार, मेकेनिक डबलु, पुरुषोत्तम सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।
More Stories
कालसर में ग्रामीण सड़क ढलाई जर्जर, मरम्मत करवाने की मांग।
(डेस्क|हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के कालसर पंचायत स्थित नारियल बाड़ी गांव में सड़क की जर्जर स्थिति ने ग्रामीणों की परेशानी बढ़ा...
हसनगंज में गरमा धान की खेती सीमित, मखाना की ओर बढ़ा किसानों का रुझान
(डेस्क|हसनगंज) हसनगंज प्रखंड क्षेत्र में इस वर्ष गरमा धान की खेती सीमित रकबे में ही देखने को मिल रही है।...
अमदाबाद थाना को मिले नए प्रभारी, रंजीत कुमार ने संभाला पदभार
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) अमदाबाद थाना के नए थानाध्यक्ष के रूप में रंजीत कुमार ने बुधवार को पदभार ग्रहण किया।...
कोढ़ा सड़क हादसे के पीड़ितों से मिले एसटी आयोग सदस्य, हर संभव सहायता का दिया भरोसा
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) पूर्णिया-गेड़ाबाड़ी मार्ग पर कोढ़ा के समीप हुए भीषण पिकअप-बस हादसे में आदिवासी समुदाय के लोगों की...
अवैध अल्ट्रासाउंड व नर्सिंग होम पर छापेमारी, मचा हड़कंप संचालक अल्ट्रासाउंड मशीन लेकर हुआ फरार।
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कटिहार जिले के कुर्सेला में अवैध रूप से संचालित अल्ट्रासाउंड, नर्सिंग होम के खिलाफ जिला प्रशासन ने...
ग्रुप लोन के नाम पर सैकड़ों महिलाओं से ठगी बकरी बेचकर दी थी पैसा
4500 रुपये जमा कराकर 2 लाख लोन का झांसा, फर्जी ब्रांच गायब। कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुर्सेला प्रखंड में ग्रुप लोन...
