कुरसेला में चला विशेष यातायात जांच अभियान, 1.26 लाख रुपये जुर्माना वसूला
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)
राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर गुरुवार को जिला पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कुरसेला थाना पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष यातायात जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान शहीद चौक समेत विभिन्न चौक-चौराहों पर सघन जांच की गई और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई। इस दौरान वीडीओ कुमारी प्रियंवदा ,अंचल पदाधिकारी सुश्री अनुपम, पंचायती राज पदाधिकारी शांतनु ठाकुर थाना अध्यक्ष राकेश कुमार, दरोगा राजीव रंजन कुमार, अन्य पुलिस बल शामिल रहे। जिन्होंने जांच के दौरान बिना हेलमेट वाहन चलाने, ओवरस्पीड, आवश्यक कागजातों की कमी, नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने तथा खतरनाक ड्राइविंग जैसे मामलों में कई वाहन चालकों को पकड़ा गया। पदाधिकारी द्वारा ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन पंजीकरण, बीमा सहित अन्य जरूरी दस्तावेजों की भी बारीकी से जांच की गई।अभियान के दौरान कुल 1 लाख 26 हजार 500 रुपये का जुर्माना वसूला गया। इसके साथ ही कई मामलों में वाहनों को जब्त करने एवं ड्राइविंग लाइसेंस जब्ती की भी कार्रवाई की गई।पदाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि सड़क सुरक्षा को लेकर इस तरह का अभियान आगे भी जारी रहेगी और यातायात नियमों के उल्लंघन पर ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपनाई जाएगी। आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे यातायात नियमों का पालन कर सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।
More Stories
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
एनएच-31 पर दो सड़क हादसे, हाईवा पलटी, बाइक सवार दो युवक गंभीर
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर गुरुवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में...
TRE-4 में 46 हजार रिक्तियों पर बहाली की मांग, बिहार स्टूडेंट यूनियन ने स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से की मुलाकात
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) बिहार स्टूडेंट यूनियन के उपाध्यक्ष साहबाज आलम ने आज माननीय स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से मुलाकात...
खेरिया गंगा घाट पर कटावरोधी कार्य का अधिकारियों ने किया निरीक्षण
।गुणवत्ता व समय पर पूर्णता के दिए निर्देशफोटो :कटाव निरोधी कार्य निरीक्षण करते पधाधिकारी। कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला प्रखंड क्षेत्र...
30 ली. देसी शराब के साथ पति-पत्नी गिरफ्तार, बाइक जप्त
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-31 स्थित गिट्टी प्लांट के समीप मंगलवार को पुलिस ने गुप्त सूचना...
