April 29, 2026

जीविका दीदियों द्वारा स्व-जनगणना अभियान को तेज़ी से आगे बढ़ाया जा रहा है।

Read Time:1 Minute, 34 Second

(डेस्क|बारसोई)

बरसोई प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक परिवारों को ऑनलाइन स्व-जनगणना के लिए प्रेरित करना तथा सही जानकारी दर्ज कराना है।अभियान के दौरान प्रखंड परियोजना प्रबंधक एवं अन्य जीविका कर्मियों ने ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर जाकर लोगों को स्व-जनगणना की प्रक्रिया समझाई। साथ ही “मैंने किया स्व-जनगणना, आपने किया क्या?” के प्रेरक संदेश के साथ लोगों को जागरूक किया गया।इस कार्य में क्षेत्रीय समन्वयक, सामुदायिक समन्वयक, लेखपाल एवं जीविका दीदियों ने सक्रिय भूमिका निभाई। जीविका दीदियों ने मोबाइल के माध्यम से लोगों का ऑनलाइन स्व-जनगणना कार्य संपन्न कराया तथा आवश्यक सहायता भी प्रदान की।बरसोई प्रखंड के कई गांवों में सैकड़ों परिवारों का स्व-जनगणना कार्य सफलतापूर्वक पूरा किया गया। जीविका टीम ने बताया कि यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा ताकि प्रत्येक पात्र परिवार तक यह सुविधा पहुंच सके।

Previous post हंगामा कर रहे पांच शराबी गिरफ्तार, मनिहारी पुलिस की त्वरित कार्रवाई।
Next post मौसम की बाधा के बावजूद नाव से गोबराही दियारा पहुंची मेडिकल टीम, टीकाकरण व स्वास्थ्य जांच सम्पन्न
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial