घर के आगे से ट्रैक्टर व डाला चोरी, पीड़ित ने पुलिस से लगाई गुहार
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल)
कुरसेला थाना क्षेत्र के नगर पंचायत निवासी किसान बिपिन मंडल के घर के आगे से देर रात अज्ञात चोर ट्रैक्टर व डाला चोरी कर फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित परिवार में हड़कंप मच गया।पीड़ित किसान बिपिन मंडल ने ट्रैक्टर बरामदगी की मांग को लेकर कुरसेला थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। आवेदन में बताया गया है कि 29 अप्रैल की सुबह जब उनकी नींद खुली तो देखा कि दरवाजे पर खड़ा ट्रैक्टर डाला सहित गायब है। इसके बाद आसपास काफी खोजबीन की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।बाद में आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई, जिसमें बीती रात 12 बजकर 36 मिनट पर अज्ञात चोर ट्रैक्टर लेकर जाते हुए दिखाई दिया।पुलिस पीड़ित किसान के आवेदन एवं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान तथा ट्रैक्टर बरामदगी के लिए छापेमारी कर रही है।
More Stories
मनिहारी गंगातट पर कांवरिया सेवा शिविर का उद्घाटन, विधायक और संत सत्यप्रकाश बाबा ने फीता काटकर किया शुभारंभ
मनिहारी ( रतन कुमार ओझा) सावन माह में गंगाजल भरने के लिए मनिहारी गंगातट पहुंचने वाले हजारों कांवरियों की सुविधा...
संतों के सम्मान में विश्व हिन्दू परिषद-बजरंग दल ने किया सद्बुद्धि हवन, सनातन संस्कृति की गरिमा बचाने का संकल्प
( डेस्क |कटिहार ) विश्व हिन्दू परिषद–बजरंग दल, कटिहार के तत्वावधान में रविवार को स्थानीय सार्वजनिक दुर्गा स्थान पर "सद्बुद्धि...
महानंदा के कटाव से मायामारी गांव में दहशत, विधायक मनोहर प्रसाद ने किया निरीक्षण, जल्द कार्रवाई का भरोसा
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) अमदाबाद प्रखंड अंतर्गत नगर पंचायत के मायामारी गांव में महानंदा नदी के लगातार हो रहे कटाव...
काफी हंगामादार रही प्रखंड सूत्रीय बैठक
(डेस्क | बारसोई) बलरामपुर प्रखंड मुख्यालय सभाकक्ष में बुधवार को बीस सूत्री की सामान्य बैठक की गई. बैठक की अध्यक्षता...
सशक्त स्थाई समिति की हुई बैठक विभिन्न एजेंडा पर लगी मुहर
(डेस्क| बारसोई) बारसोई नगर पंचायत कार्यालय में मुख्य पार्षद बिमला देवी की अध्यक्षता में सशक्त स्थाई समिति की बैठक आयोजित...
अनुशासनहीनता के आरोप में लोजपा(रामविलास) के जिला उपाध्यक्ष निष्कासित
बलरामपुर (डेस्क) लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास ने संगठन में बढ़ती अनुशासनहीनता पर सख्त रुख अपनाते हुए पार्टी विरोधी बयान देने...
