मनिहारी में राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जनजागरूकता प्रशिक्षण आयोजित
देश के विभिन्न अदालतों में पांच करोड़ से अधिक मामले पेंडिंग।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
मनिहारी प्रखंड सभागार में शनिवार, 2 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत के संदर्भ में व्यापक जनजागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुखिया, सरपंच, न्याय मित्र, ग्राम कचहरी सचिव समेत विभिन्न जनप्रतिनिधियों को लोक अदालत की प्रक्रिया और महत्व की जानकारी दी गई।कार्यक्रम में अवर न्यायाधीश सह सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कटिहार कमलेश सिंह देव, चीफ लीगल एंड डिफेंस काउंसिल कटिहार विजय श्रीवास्तव, डिप्टी चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल देव कुमार झा, प्रधान सहायक आशिष कुमार झा, जिला प्रशिक्षक मित्तल कुमार, बीडीओ सनत कुमार एवं बीपीआरओ सोनु गुप्ता सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।प्रशिक्षण के दौरान कमलेश सिंह देव ने बताया कि लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य आमजन को त्वरित और सुलभ न्याय उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि वर्ष में चार बार लोक अदालत का आयोजन किया जाता है, जहां समझौता योग्य मामलों का निपटारा आपसी सहमति से किया जाता है। इससे समय और धन दोनों की बचत होती है।उन्होंने जानकारी दी कि आगामी 9 मई को आयोजित लोक अदालत में वन विभाग, माप-तौल, बिजली, बैंक एवं नीलाम पत्र से संबंधित मामलों का निष्पादन किया जाएगा। उन्होंने आमजन और जनप्रतिनिधियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर इस अवसर का लाभ उठाएं।कार्यक्रम में यह भी बताया गया कि लोक अदालत में आवेदन सादे कागज पर पहचान पत्र के साथ दिया जा सकता है और पूरी प्रक्रिया निशुल्क होती है। अधिकारियों ने कहा कि यह पहल समाज में आपसी समरसता और एकजुटता को बढ़ावा देती है। अधिक जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 15100 पर संपर्क किया जा सकता है। मालूम हो कि देश में पांच करोड़ से उपर मामले अदालतों में पेंडिंग है।
More Stories
टीकाकरण कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु माइक्रोप्लान समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन।
(डेस्क|बारसोई) बारसोई phc के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर प्रमोद कुमार की अध्यक्षता मे प्रखंड के सभी स्वास्थ्य उपकेंद्र पंचायत वार...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
102.82 ग्राम स्मैक के साथ बुलेट सवार दो तस्कर गिरफ्तार
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित कोसी पुल के...
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
एनएच-31 पर दो सड़क हादसे, हाईवा पलटी, बाइक सवार दो युवक गंभीर
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर गुरुवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में...
