सेवानिवृत्त बिहार पुलिस दफादार के सम्मान में विदाई समारोह का हुआ आयोजन
(डेस्क|हसनगंज)
हसनगंज थाना प्रांगण में सेवानिवृत बिहार पुलिस दफादार मो मोजिम आलम के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। वर्षों तक अपनी निष्ठा व कर्तव्यपरायणता से थाना क्षेत्र में सेवा देने वाले दफादार मोहम्मद मोजिम आलम के सेवानिवृत्त होने पर पूरे थाना परिसर में आत्मीय वातावरण देखने को मिला। मौके पर एसआई दीपक कुमार, रविन्द्र कुमार आदि ने बताया कि दफादार मोजिम आलम ने अपने कार्यकाल के दौरान अनुशासन, ईमानदारी व कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल पेश की है। उनकी कार्यशैली से न केवल पुलिसकर्मी बल्कि आम जनता भी प्रभावित रही। उन्हें शॉल, बुके, अंगवस्त्र व पुष्पुच्छ सहित अन्य उपहार देकर सम्मानित किया गया। सेवा सेवानिवृत दफादार मोजिम आलम ने भावुक स्वर में कहा कि उन्होंने अपने सेवा काल में हमेशा सच्चाई और ईमानदारी को प्राथमिकता दी। मौके पर सेवानिवृत्त दफादार मोजिम आलम को सभी पुलिस बल व ग्रामीण पुलिस आदि ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप अपने शेष बचे जीवन में हमेशा खुश रहे व स्वस्थ रहें।
More Stories
टीकाकरण कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु माइक्रोप्लान समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन।
(डेस्क|बारसोई) बारसोई phc के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर प्रमोद कुमार की अध्यक्षता मे प्रखंड के सभी स्वास्थ्य उपकेंद्र पंचायत वार...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
102.82 ग्राम स्मैक के साथ बुलेट सवार दो तस्कर गिरफ्तार
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित कोसी पुल के...
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
एनएच-31 पर दो सड़क हादसे, हाईवा पलटी, बाइक सवार दो युवक गंभीर
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर गुरुवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में...
