April 5, 2026

शिक्षक नियोजन के वैठक में 63 अभ्यर्थियों को मिला चयन पत्र ।

Read Time:1 Minute, 50 Second

शनिवार को बारसोई मुख्यालय स्थित सभा भवन में प्रखंड प्रमुख तमन्ना बेगम कि अध्यक्षता शिक्षक नियोजन को लेकर बैठक का हुआ आयोजन। नियोजन प्रक्रिया में प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी संतोष कुमार एवं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मुमताज अहमद शामिल रहे। ज्ञात हो कि सरकार के निर्देश के आलोक में कैंप लगाकर TET उत्तीर्ण चयनित शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देने का निर्देश दिया गया था जिसके आलोक में प्रखंड सभागार भवन में कैंप का आयोजन किया गया। नियोजन संबंध में जानकारी देते हुए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने कहा कि प्रखंड शिक्षक के तहत 44 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दी गई। जबकि पंचायत शिक्षक मैं 19 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दी गई । जो आगामी 30 दिनों में अपने चिन्हित विद्यालयों में योगदान देंगे । प्रखंड प्रमुख ने चयनित शिक्षकों को बधाई देते हुए विद्यालयों योगदान कर पठनरत छात्र छात्राओं को अच्छी शिक्षा प्रदान करने की आशा व्यक्त कि । इस अवसर पर प्रमुख प्रतिनिधि मो जिन्ना, मो अनसार, सरफराज अहमद, मो साहनवाज , अनिल यादव, संजय कुमार सहित अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ।

Previous post चुनाव को सकुशल निपटाने के लिए दोनों देश के जवान सीमा पर रहेंगे मुस्तैद
Next post 22 वर्षिय युवक का पेड़ से लटका मिला शव परिजनों का रो रो कर बुरा हाल ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial