22 वर्षिय युवक का पेड़ से लटका मिला शव परिजनों का रो रो कर बुरा हाल ।
बारसोई नपं वार्ड नंबर 11 स्थित भागबारसोई में सहगुन के बगीचे में एक युवक का फंदे से लटकता शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई । घटना के संबंध में सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अरविंद कुमार दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तथा जांच पड़ताल पर जुट गए । मृतक की पहचान सूरज कुमार दास उम्र 22 पिता दिलीप दास के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पंचनामा करने के उपरांत पोस्टमार्टम हेतु कटिहार सदर अस्पताल भेजा। आकस्मिक हुए इस घटना से माता पिता एवं परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। मृतक अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था । इस संबंध में एसडीपीओ प्रेमनाथ राम ने बताया कि मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी कि मामला आत्महत्या है अथवा हत्या ।
More Stories
कटिहार में बारिश ने खोली सड़क निर्माण की पोल, फुटपाथ धंसा हादसे का खतरा
कोमल गुप्ता (कटिहार) मूसलाधार बारिश के बाद शहर की सड़क व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक हो गई है। शहीद चौक से...
परीक्षा हॉल में तैनात वीक्षक और गेट चेकिंग स्टाफ पर तत्काल प्रभाव से निष्पक्ष जाँच कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए – रवि सिंह
कोमल गुप्ता (कटिहार) पूर्णिया विश्वविद्यालय के अंतर्गत जी.एल.एम. कॉलेज, बनमनखी परीक्षा केंद्र पर आयोजित स्नातक सेमेस्टर-4 की परीक्षा (द्वितीय पाली)...
कटिहार में बाढ़ का कहर, लाखों लोग परेशान मुसीबत की घड़ी में जनता के बीच पहुंचे MLC अशोक अग्रवाल।
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार जिले मे बाढ़ के कारण 3.50 लाख से अधिक लोग प्रभावित बताए जा रहे हैं। ऐसे...
अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का निधन, एबीवीपी ने जताया शोक
कोमल गुप्ता (कटिहार) कोढ़ा राजकीय डिग्री कॉलेज कोढ़ा के अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का शनिवार को...
तीन दिन से लापता 12 वर्षीय गोपाल की मिली लाश, हत्या की आशंका से परिवार में मचा हड़कंप
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार के नगर थाना क्षेत्र के धोबी टोला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन दिनों...
मनिहारी में बाढ़ पीड़ितों से मिले सांसद पप्पू यादव, सरकार पर साधा निशाना।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) बाढ़ग्रस्त मनिहारी एवं अमदाबाद क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे सांसद पप्पू यादव ने सरकार की राहत...
