September 21, 2026

चांदपारा सहयोग शिविर से समय से पहले गायब हुए कर्मीयो को पुछा स्पष्टीकरण

Read Time:2 Minute, 30 Second

खबर का असर, एसडीओ ने जारी किया पत्र , एक सप्ताह में मांगा स्पष्टीकरण ।

डेस्क (बारसोई)

जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए आयोजित जन सहयोग शिविर में ही यदि जिम्मेदार कर्मी निर्धारित समय से पहले नदारद हो जाएं, तो प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल उठना स्वाभाविक है। बारसोई प्रखंड की चांदपारा पंचायत में 15 सितंबर 2026 को आयोजित जन सहयोग शिविर में निर्धारित समय से पहले कुछ विभागों के कर्मियों के अनुपस्थित रहने का मामला अब प्रशासनिक स्तर तक पहुंच गया है।इस मामले को 17 सितंबर को दार्जलिंग एक्सप्रेस अखबार व अन्य ने प्रमुखता से उजागर किया था। खबर सामने आने के बाद अनुमंडल पदाधिकारी श्री राजू कुमार ने मामले स्पष्टीकरण पुछा हे । एसडीओ ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देश देते हुए शिविर से अनुपस्थित रहे संबंधित विभागों के कर्मियों से एक सप्ताह के भीतर स्पष्टीकरण प्राप्त कर प्रस्तुत करने को कहा है।खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन द्वारा स्पष्टीकरण मांगना इस पूरे मामले में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। अब संबंधित कर्मियों को यह स्पष्ट करना होगा कि शिविर के निर्धारित समय से पहले वे मौके से क्यों अनुपस्थित हुए और उस दौरान आम लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए विभागीय व्यवस्था किस प्रकार संचालित हो रही थी।प्रशासनिक पत्र जारी होने के बाद संबंधित कर्मियों के जवाब पर निगाहें टिकी हैं। एक सप्ताह के भीतर आने वाले स्पष्टीकरण से यह स्पष्ट होगा कि शिविर से समयपूर्व अनुपस्थिति के पीछे क्या कारण बताया जाता है और प्रशासन इस मामले में आगे क्या कार्रवाई करता है।

Previous post ट्रांसफार्मर के तार में आग लगने से वार्ड-10 की बिजली गुल, शुक्रवार को हुई आपूर्ति बहाल
Next post शोक के साये में निकली गणपति विसर्जन शोभायात्रा, नम आंखों से दी गई बप्पा को विदाई
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial