November 15, 2026

शोक के साये में निकली गणपति विसर्जन शोभायात्रा, नम आंखों से दी गई बप्पा को विदाई

Read Time:2 Minute, 11 Second

मो0 काजु (फलका)

ठाकुरबाड़ी मंदिर प्रांगण में आयोजित सात दिवसीय गणेश महोत्सव का समापन रविवार को श्रद्धा, भावुकता और शोकपूर्ण माहौल के बीच गणपति प्रतिमा विसर्जन के साथ हो गया। इस वर्ष गणेश महोत्सव की अंतिम यात्रा उत्साह से अधिक संवेदनाओं से भरी रही, क्योंकि महोत्सव के शुभारंभ दिवस पर कलश यात्रा के दौरान किशोर तेजस कुमार की डूबने से हुई मौत की पीड़ा पूरे आयोजन पर छाई रही।रविवार को जब गणपति बप्पा की विसर्जन शोभायात्रा ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर से निकली तो श्रद्धालुओं के चेहरों पर श्रद्धा के साथ-साथ गम भी साफ झलक रहा था। मृतक किशोर की स्मृति में कई श्रद्धालुओं, जनप्रतिनिधियों और पूजा समिति के सदस्यों ने हाथों में सफेद पट्टी बांधकर शोभायात्रा में भाग लिया। यह दृश्य पूरे क्षेत्र की सामूहिक संवेदना और दिवंगत किशोर के प्रति श्रद्धांजलि का प्रतीक बना रहा। पूजा समिति के अध्यक्ष अंकित कुमार उर्फ टिसु, कोषाध्यक्ष आशीष चौधरी एवं सचिव प्रिंस गुप्ता ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मौके पर प्रखंड प्रमुख दीपशिखा सिंह, मुखिया प्रतिनिधि अमित गुप्ता, जिला परिषद प्रतिनिधि बलराम साह, भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अनुज कुमार मंडल, मुखिया विनोद मिर्धा, मुखिया प्रतिनिधि संजय झा सहित नव युवा संघ फलका के सदस्य एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Previous post चांदपारा सहयोग शिविर से समय से पहले गायब हुए कर्मीयो को पुछा स्पष्टीकरण
Next post शॉर्ट सर्किट से दुकान में लगी भीषण आग, 50 हजार का सामान जलकर राख
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial