September 26, 2026

ग्वालटोली-कुसीदा राज्यमार्ग फिर बना हादसे का कारण, संकरे रास्ते में 11 केवी पोल से जा सटा ट्रक

Read Time:2 Minute, 3 Second

मो0 सनाउल्लाह (बारसोई)

ग्वालटोली-कुसीदा राज्यमार्ग पर सड़क की जर्जर हालत और पर्याप्त चौड़ाई नहीं होने के कारण गुरुवार सुबह करीब 7 बजे दो ट्रकों की क्रॉसिंग के दौरान एक ट्रक 11 केवी बिजली पोल से जा सटा। घटना के बाद कुछ देर तक मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।बताया जाता है कि यह सड़क बिहार को बंगाल से जोड़ने वाला बारसोई क्षेत्र का प्रमुख मार्ग है। इस रास्ते से प्रतिदिन बड़ी संख्या में व्यापारीक मालवाहक वाहन आवागमन करते हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार पिछले 3-4 वर्षों से सड़क की स्थिति जर्जर है और पर्याप्त चौड़ाई नहीं होने के कारण दो बड़े वाहनों की क्रॉसिंग के दौरान परेशानी होती है। कई बार वाहन सड़क किनारे बिजली के पोल से टकराने या पलटने की स्थिति तक पहुंच जाते हैं। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की हालत ऐसी है कि पैदल, साइकिल और बाइक से चलना भी मुश्किल हो गया है। सड़क संकरी होने के कारण बड़े वाहनों के आमने-सामने आने पर जाम लगना आम बात हो गई है। इसका सीधा असर स्कूली बच्चों, मरीजों, राहगीरों और स्थानीय व्यापारियों पर पड़ रहा है।ग्रामीणों ने सड़क की तत्काल मरम्मत, चौड़ीकरण, बिजली पोलों की सुरक्षा व्यवस्था तथा भारी एवं ओवरलोड वाहनों के परिचालन पर प्रभावी नियंत्रण की मांग की है।

Previous post पांच परिवारों पर टूटा आग का कहर, पलभर में राख हो गई वर्षों की मेहनत।
Next post डायबिटीज से बढ़ता है मोतियाबिंद का खतरा, लापरवाही से जा सकती है आंखों की रोशनी _ डॉ० शफीउल्लाह
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial