October 1, 2026

2 अक्टूबर को फलका में सजेगी शायरी और कविता की महफिल ऑल इंडिया मुशायरा सह कवि सम्मेलन का होगा आयोजन, देशभर के कवि-शायर करेंगे शिरकत

Read Time:2 Minute, 27 Second

मो0 काजु (फलका)

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को फलका बस्ती में एक दिवसीय ऑल इंडिया मुशायरा सह कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन उदय कुमार मंडल एवं फलका नौजवान कमेटी के तत्वावधान में किया जा रहा है। आयोजन को लेकर क्षेत्र के साहित्य, कविता और शायरी प्रेमियों में उत्साह का माहौल है।आयोजकों के अनुसार सम्मेलन में देश के विभिन्न राज्यों से चर्चित कवि एवं शायर अपनी प्रस्तुति देंगे। उत्तर प्रदेश से हास्य कवि शमशाद अलबेला, दिल्ली से शायर नोशाद समर बुगरासवी, पूर्णिया से मशहूर शायरा अंजू दास गीतांजलि, भागलपुर से कमर ताबा, कोलकाता से फिरोज फजल, कटिहार से कुमार प्रकाश एवं डॉ. अजय कुमार मीत सहित स्थानीय कवि-शायर उमेश कुमार, चांद बहार, संतोष सोनी, नूरुद्दीन सानी, जावेद रजी और महबूब अपनी रचनाओं से श्रोताओं का मनोरंजन करेंगे।कार्यक्रम की अध्यक्षता अख्तर बहार करेंगे, जबकि मंच संचालन शम्स तबरेज सालेहपुरी के द्वारा किया जाएगा। सम्मेलन में हास्य, व्यंग्य, कविता और शायरी की विविध प्रस्तुतियां देर रात तक श्रोताओं को बांधे रखेंगी। विशेष रूप से हास्य कवि शमशाद अलबेला की प्रस्तुतियों को लेकर लोगों में काफी उत्सुकता देखी जा रही है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, बुद्धिजीवी, प्रशासनिक पदाधिकारी तथा इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया के प्रतिनिधियों के भी शामिल होने की संभावना है। आयोजन को लेकर स्थानीय लोगों और साहित्य प्रेमियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

Previous post अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी में विद्यालय की प्रगति और शैक्षणिक गुणवत्ता पर हुई चर्चा
Next post शराब के नशे में सात गिरफ्तार, भेजे गए न्यायिक हिरासत में
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial