November 6, 2026

प्राथमिक विद्यालय में चोरी, 120 किलो चावल सहित रसोई के बर्तन गायब।

Read Time:1 Minute, 19 Second

डेस्क (हसनगंज)

रामपुर पंचायत के प्राथमिक विद्यालय दहियारगंज में अज्ञात चोरों ने रसोई घर को निशाना बनाकर मध्यान्ह भोजन योजना का 120 किलो चावल और रसोई के बर्तन चुरा लिए। घटना का खुलासा गुरुवार को विद्यालय खुलने पर हुआ।चोरों ने रसोई घर का एस्बेस्टस तोड़कर ड्रम से चावल निकाला। चोरी में बाल्टी, छनौटा, टब, कलछुल, कड़ाही, चम्मच सहित अन्य बर्तन भी शामिल हैं। रसोई के बाहर 9 से 10 किलो चावल बोरे में छूटा मिला।प्रधानाध्यापिका रश्मि झा ने थाने में लिखित आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी विद्यालय में छोटी-मोटी चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। चोरी से मध्यान्ह भोजन संचालन में कठिनाई हो सकती है।घटना की सूचना डीपीओ मध्यान्ह भोजन और बीईओ को दी गई है। पुलिस से सनहा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की गई है।

Previous post प्राथमिक विद्यालय में बच्चों ने मनाया छठ महापर्व, कृत्रिम घाट पर दिया अर्घ्य
Next post फलका में शांति समिति की बैठक, सौहार्द से पर्व मनाने की अपील
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial