November 6, 2026

फलका में शांति समिति की बैठक, सौहार्द से पर्व मनाने की अपील

Read Time:1 Minute, 18 Second

काजु (फलका)

काली पूजा, दीपावली और छठ पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर फलका थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई।बैठक की अध्यक्षता बीडीओ सनी सौरभ, सीओ सौमी पोद्दार और थानाध्यक्ष प्रह्लाद यादव ने संयुक्त रूप से की। मुख्य अतिथि डीएसपी-2 सुनील कुमार शर्मा रहे।बैठक में जिला परिषद प्रतिनिधि मनोज कुमार मंडल, बलराम साह, मुखिया प्रतिनिधि अमित गुप्ता, मुखिया राजेश रंजन, मुखिया प्रतिनिधि संजय झा, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष परमानंद शर्मा, हम पार्टी के जिलाध्यक्ष विपिन कुमार मंडल, पिंटू यादव सहित जनप्रतिनिधि और पूजा समितियों के सदस्य मौजूद रहे।पर्वों को आपसी भाईचारे और सद्भाव के साथ मनाने पर चर्चा हुई। अधिकारियों ने समन्वय बनाए रखने और शांतिपूर्ण माहौल कायम रखने में सहयोग की अपील की।

Previous post प्राथमिक विद्यालय में चोरी, 120 किलो चावल सहित रसोई के बर्तन गायब।
Next post शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial