November 6, 2026

छठ पर्व और दीपावली शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक।

Read Time:1 Minute, 33 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

छठ पूजा, दीपावली एवं काली पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर गुरुवार को आदर्श थाना मनिहारी परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में इंस्पेक्टर पप्पू कुमार और थानाध्यक्ष संतोष कुमार झा ने जनप्रतिनिधियों, पूजा समिति के सदस्यों एवं ग्रामीणों से आपसी भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की।थानाध्यक्ष ने कहा कि त्योहारों के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। वहीं, इंस्पेक्टर ने पूजा समितियों से निर्धारित नियमों का पालन करने तथा छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने को कहा।बैठक में जिला परिषद सदस्य सुमति देवी, मुखिया प्रतिनिधि साजिद सहित विभिन्न पूजा समितियों के सदस्य, अनुज्ञप्तिधारी, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

Previous post पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन
Next post बलरामपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3 पुरुष और 2 महिलाएं गिरफ्तार
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial