November 6, 2026

बलरामपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3 पुरुष और 2 महिलाएं गिरफ्तार

Read Time:1 Minute, 15 Second

डेस्क (बलरामपुर)

बलरामपुर पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टेम्पो से 68 लीटर शराब बरामद की। इस दौरान 3 पुरुषों और 2 महिलाओं को गिरफ्तार किया गया।थानाध्यक्ष को 4 नवंबर को गुप्त सूचना मिली थी कि फरसरहा के समीप टेम्पो पर सवार कुछ लोग अवैध शराब की खरीद-बिक्री कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने फरसरहा गांव के समीप वाहन जांच अभियान चलाया। पुलिस को देखकर टेम्पो सवार भागने लगे, लेकिन पुलिस ने सभी को पकड़ लिया।गिरफ्तार पुरुषों की पहचान सुमन पौद्दार, पूर्णचंद साहा और अरविंद कुमार के रूप में हुई। तलाशी में टेम्पो से 68 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने शराब के साथ टेम्पो भी जब्त कर लिया है।मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Previous post छठ पर्व और दीपावली शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक।
Next post आजमनगर पुजारी हत्याकांड का उद्भेदन, एक आरोपी गिरफ्तार।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial