November 6, 2026

आजमनगर पुजारी हत्याकांड का उद्भेदन, एक आरोपी गिरफ्तार।

Read Time:1 Minute, 37 Second

डेस्क (आजमनगर)

पुजारी हीरालाल मंडल हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त चाकू और मृतक की टूटी रुद्राक्ष माला भी बरामद हुई है।2 नवंबर को खरसौता गांव में पुजारी हीरालाल मंडल की गला घोंटकर और चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई थी। शव को पेड़ से लटका दिया गया था। मृतक की पत्नी तिलिया देवी के आवेदन पर आजमनगर थाना कांड संख्या 638/26 दर्ज हुआ था।एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ मंगलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में एसआईटी गठित की गई। जांच में गांव के ही तीन लोगों की संलिप्तता सामने आई।गिरफ्तार आरोपी अनंतलाल मंडल (65) ने पूछताछ में हत्या स्वीकार की। उसने बताया कि एक वर्ष पूर्व उसके छह माह के पोते की मौत हुई थी। उसे संदेह था कि पुजारी ने जादू-टोना कर पोते की जान ली। इसी रंजिश में उसने अपने दो पुत्रों रिंकू मंडल और शंभू मंडल के साथ मिलकर हत्या की।पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चाकू और रुद्राक्ष माला बरामद की। दो अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है।

Previous post बलरामपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3 पुरुष और 2 महिलाएं गिरफ्तार
Next post 22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, पर्यवेक्षकों की बैठक
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial