आजमनगर में सीएसपी संचालीका को गोली मारकर रूपए छिना स्कूटी लेकर फरार
बारसोई अनुमंडल स्थित गोरखपुर गांव में सीएसपी संचालक को अज्ञात नकाबपोश युवकों ने सोमवार सुबह 8 बजे लगभग दिनदहाड़े गोली मारकर रुपए और स्कूटी लेकर फरार हो गए। जानकारी अनुसार पिडित महिला सेंट्रल बैंक के सीएसपी संचालक है। यह घटना आजमनगर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत गोरखपुर मंदिर के पास मुख्य सड़क पर घटी। पिडित की पहचान साह नीगार खातून पिता मोहम्मद शहाबुद्दीन रुप में हुई है। पिडित ने बताया है कि वो अपने घर सालमारी से सोनापुर हुराजरा जा रही थी इसी बीच गोरखपुर मंदिर के निकट कुछ बदमाशों ने महिला के पेर पर गोली मार दी और स्कूटी एवं 50 हजार रुपए लेकर फरार हो गया। वही उन्होंने बताया कि कुछ अज्ञात लोग उनके पीछे सालमारी से ही पिछा करते हुए आ रहे थे। अचानक मंदिर के निकट खाली जगह मिलने से गोली मारी। आगे बताया कि गोली मारने वालों में तीन व्यक्ति थे जिसमें दो व्यक्ति को पहचानते हैं जिनका नाम अभी तक गुप्त रखा गया है। घटना की सूचना सलमारी ओपी अध्यक्ष विजय कुमार यादव को मिली। सुचना मिलते ही पुलिस दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और छानबीन में जुट गई। इस संबंध में एसडीपीओ प्रेमनाथ राम ने बताया कि मामले में पुलिस जांच पड़ताल कर रही है जल्द अपराधी पुलिस के गिरफ्त में होगी।
More Stories
मनिहारी में राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जनजागरूकता प्रशिक्षण आयोजित
देश के विभिन्न अदालतों में पांच करोड़ से अधिक मामले पेंडिंग। मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड सभागार में शनिवार,...
मनिहारी कौशल विकास केंद्र में प्रमाणपत्र वितरण, प्रशिक्षित युवाओं में उत्साह
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी स्थित कौशल विकास केंद्र में शुक्रवार को केंद्र समन्वयक नीरज कुमार द्वारा नवम्बर 2025 बैच...
कुर्सेला में 55 लीटर देशी शराब के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, टोटो भी जब्त
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुर्सेला पुलिस ने थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 55 लीटर देशी शराब...
समेली प्रखंड मुख्यालय के समीप अनियंत्रित पिकअप पलटी, चालक बाल-बाल बचा
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत समेली प्रखंड मुख्यालय के समीप बुधवार की अहले सुबह एक अनियंत्रित पिकअप वाहन...
घर के आगे से ट्रैक्टर व डाला चोरी, पीड़ित ने पुलिस से लगाई गुहार
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के नगर पंचायत निवासी किसान बिपिन मंडल के घर के आगे से देर रात...
बरारी में सांसद प्रतिनिधि का दौरा,स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाएं परखी, गंगा घाट कटावरोधी कार्य में तेजी के दिए निर्देश
(डेस्क|बारसोई) रविवार को सांसद प्रतिनिधि सुनील कुमार यादव ने बरारी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों का दौरा कर जनसुविधाओं और...
