फाल्गुनी शाह ने सर्वश्रेष्ठ बच्चों का म्यूजिक एल्बम जीता लॉस एंजेलिस, पीएम मोदी ने दी बधाई।

भारतीय-अमेरिकी संगीतकार फाल्गुनी शाह को 64वें वार्षिक ग्रैमी अवार्डस में उनके एल्बम ए कलरफुल वल्र्ड के लिए सर्वश्रेष्ठ बच्चों के संगीत एल्बम के सम्मान से नवाजा गया। उन्हें उनके मंचीय नाम फालू के नाम से भी जाना जाता है।न्यूयॉर्क में रहने वाली संगीतकार फाल्गुनी ने पहले ए.आर. रहमान के साथ स्लमडॉग मिलियनायर में काम किया है। उन्होंने मुंबई में प्रसिद्ध सारंगी वादक और गायक उस्ताद सुल्तान खान से संगीत की प्रारंभिक शिक्षा ली।उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी जीत का जश्न मनाते हुए अपने पुरस्कार के साथ अपनी एक तस्वीर पोस्ट की। गायक ने ग्रैमी अवार्डस 2022 में पारंपरिक लाल और सुनहरे रंग की खूबसूरत ड्रेस पहनी थी। उन्होंने कैप्शन में लिखा, आज के जादू का वर्णन करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं। ग्रैमी प्रीमियर सेरेमनी के शुरुआती नंबर के लिए प्रदर्शन करना कितने सम्मान की बात है और फिर एक रंगीन दुनिया पर काम करने वाले सभी अविश्वसनीय लोगों की ओर से एक अवॉर्ड घर ले जाना। हम विनम्र हैं और इस जबरदस्त पहचान के लिए रिकॉडिर्ंग अकादमी को धन्यवाद देते हैं । धन्यवाद!
source:- open media houses.
More Stories
मनिहारी गंगा में नाव हादसा टला, 12 लोगों को सुरक्षित निकाला गया, एक मासूम बच्ची के लापता होने की आशंका, तलाश जारी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) बुधवार की देर शाम मनिहारी गंगा घाट से नाव पर सवार होकर बच्चे, महिलाएं एवं पुरुष...
मनिहारी थाना में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे पर रहेगा प्रतिबंध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मनिहारी थाना परिसर...
रेन कट से बड़ी नहर का किनारा ध्वस्त, आवागमन बाधित, ग्रामीणों ने की शीघ्र मरम्मत की मांग
(डेस्क| हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत अंतर्गत मननपुर गांव के समीप स्थित बड़ी नहर का एक हिस्सा लगातार हुई...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
102.82 ग्राम स्मैक के साथ बुलेट सवार दो तस्कर गिरफ्तार
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित कोसी पुल के...
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
