झारखंड में दूसरे राज्यों से खाद्य सामग्री का आयात ठप, चेंबर ने लिया फैसला
झारखंड चेंबर ने आज यानि सोमवार से दूसरे राज्यों से खाद्य सामग्री का आयात ठप करने की घोषणा की है । झारखंड में मंडी शुल्क लागू किए जाने के विरोध में यह फैसला लिया गया है । इसकी पुष्टि करते हुए झारखंड चेंबर के अध्यक्ष धीरज तनेजा ने कहा कि खाद्यान्न की आवक बंद करने के 4 दिन बाद व्यवस्था का मूल्यांकन किया जाएगा। इसमें स्टॉक खत्म होने की स्थिति में दुकान खोलने और भविष्य की रणनीति पर मंथन किया जाएगा । झारखंड में मंडी शुल्क व्यवस्था लागू करने का विरोध करते हुए पूरे राज्य के व्यवसाई सरकार के इस फैसले को वापस लेने का मांग कर रही है । इसके लिए व्यवसायियों ने सरकार को 15 मई तक का अल्टीमेटम दिया था लेकिन सरकार ने अब तक मामले में कोई पहल नहीं की । चेंबर के अनुसार राज्य में बाहर से खाद्य वस्तुएं नहीं मंगवाने को लेकर सभी जिला चेंबर ऑफ कॉमर्स, खाद्यान्न व्यवसाई, राइस मिलर्स और फ्लावर मिलर्स के साथ ऑनलाइन बैठक हुई थी। जिसमें सभी ने यह निर्णय पर अपनी सहमति दी है ।
More Stories
एसटी आयोग सदस्य ने योजनाओं की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए निर्देश
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) एसटी आयोग के सदस्य तल्लू बासकी ने सोमवार को अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय सभागार में अधिकारियों के...
हसनगंज में तीसरी सोमवारी पर भारीडीह शिव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब।
(डेस्क| हसनगंज) हसनगंज प्रखंड क्षेत्र के बलुआ पंचायत स्थित ऐतिहासिक भारीडीह शिव मंदिर में सावन की तीसरी सोमवारी को लेकर...
फलका में बड़ा हादसा: कमला नदी में डूबे सात बच्चे, तीन की मौत
(मो0 काजु | फलका) सावन की तीसरी सोमवारी के पावन अवसर पर कटिहार जिले के फलका थाना क्षेत्र में एक...
स्वतंत्रता दिवस पर विद्यार्थियों की प्रतिभा को मिला सम्मान।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम...
क्षेत्र भ्रमण पर निकले सांसद तारिक अनवर, ग्रामीणों की समस्याएँ सुनी ।
मै0 सनाउल्लाह (बारसोई) कटिहार सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री तारिक अनवर ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान विभिन्न पंचायतों और गांवों...
नवपदस्थापित अवर निबंधक ने ग्रहण किया पदभार
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी निबंधन कार्यालय में शुक्रवार को नवपदस्थापित अवर निबंधक अजीत कुमार सिंह ने पदभार ग्रहण किया।...
