क्षेत्र भ्रमण पर निकले सांसद तारिक अनवर, ग्रामीणों की समस्याएँ सुनी ।
मै0 सनाउल्लाह (बारसोई)
कटिहार सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री तारिक अनवर ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान विभिन्न पंचायतों और गांवों का दौरा कर स्थानीय लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान ग्रामीणों ने राशन कार्ड, बिजली, जमीन म्यूटेशन सहित कई अन्य समस्याओं को सांसद के समक्ष रखा।सांसद तारिक अनवर ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुनते हुए उनके समाधान के लिए हरसंभव पहल करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र भ्रमण का मुख्य उद्देश्य लोगों से सीधे संवाद करना, उनका हालचाल जानना और क्षेत्र की वास्तविक समस्याओं से अवगत होना है।इसी दौरान दार्जिलिंग एक्सप्रेस संवाददाता ने सांसद से बारसोई में आधार सेंटर से जुड़ी समस्या को लेकर सवाल किया। बताया गया कि यहां छोटे बच्चों, विशेषकर एक से पांच वर्ष तक के बच्चों का आधार बनाया जाता है, जबकि इससे अधिक उम्र के बच्चों के आधार कार्ड बनवाने में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस पर सांसद तारिक अनवर ने कहा कि इस समस्या के समाधान के लिए उनकी पहल जारी है और वे संबंधित स्तर पर प्रयास करेंगे, ताकि लोगों को आधार बनवाने में सहूलियत मिल सके।क्षेत्र भ्रमण के दौरान ग्रामीणों ने अपनी विभिन्न समस्याओं से सांसद को अवगत कराया। सांसद ने लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा और लोगों को चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। इस दौरान उनके साथ संसद प्रतिनिधि सुनील कुमार सिंह,बारसोई प्रखंड अध्यक्ष मो० शानवाज उर्फ नमाज, बलरामपुर प्रखंड अध्यक्ष मौ0 हसनैन, वरिष्ठ नेता नगिना यादव, कांग्रेस नेता मोअज्जम हुसैन सहित अन्य कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे ।
More Stories
फलका में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया गरिमामय ध्वजारोहण, एकता और भाईचारे का दिया संदेश
काजु राज (फलका) स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को फलका बस्ती स्थित बिस्मिल्लाह मस्जिद के समीप आज़ाद जी के...
एसटी आयोग सदस्य ने योजनाओं की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए निर्देश
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) एसटी आयोग के सदस्य तल्लू बासकी ने सोमवार को अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय सभागार में अधिकारियों के...
हसनगंज में तीसरी सोमवारी पर भारीडीह शिव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब।
(डेस्क| हसनगंज) हसनगंज प्रखंड क्षेत्र के बलुआ पंचायत स्थित ऐतिहासिक भारीडीह शिव मंदिर में सावन की तीसरी सोमवारी को लेकर...
पैरों से लिखकर किस्मत संवार रही लक्ष्मी से मिले सांसद तारिक अनवर, हरसंभव सरकारी मदद का दिया भरोसा
(डेस्क | हसनगंज) हसनगंज प्रखंड स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय भतोरिया में पढ़ने वाली दोनों हाथों से दिव्यांग 12 वर्षीय छात्रा...
फलका में बड़ा हादसा: कमला नदी में डूबे सात बच्चे, तीन की मौत
(मो0 काजु | फलका) सावन की तीसरी सोमवारी के पावन अवसर पर कटिहार जिले के फलका थाना क्षेत्र में एक...
स्वतंत्रता दिवस पर विद्यार्थियों की प्रतिभा को मिला सम्मान।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम...
