August 19, 2026

एसटी आयोग सदस्य ने योजनाओं की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए निर्देश

Read Time:1 Minute, 47 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

एसटी आयोग के सदस्य तल्लू बासकी ने सोमवार को अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय सभागार में अधिकारियों के साथ जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की। बैठक में एसडीओ त्रिलोकी नाथ सिंह, डीसीएलआर रंजीत कुमार, राजस्व पदाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे। उन्होंने पात्र लाभुकों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक के बाद उन्होंने चयनित भूमिहीन परिवारों के बीच बासगीत पर्चे वितरित किए। उन्होंने कहा कि सरकार भूमिहीन परिवारों को जमीन उपलब्ध कराकर उन्हें अपना घर बनाने का अवसर देने के लिए प्रयासरत है। इसके अलावा उन्होंने बाढ़ पूर्व तैयारियों की जानकारी लेते हुए राहत सामग्री का पर्याप्त भंडारण सुनिश्चित करने को कहा। सावन में गंगातट पर श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए साफ-सफाई, प्रकाश और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने का निर्देश दिया। नगर विकास योजनाओं के प्रचार-प्रसार में मुख्यमंत्री व मंत्री की तस्वीरयुक्त बैनर लगाने तथा योजनाओं में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।

Previous post हसनगंज में तीसरी सोमवारी पर भारीडीह शिव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब।
Next post फलका में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया गरिमामय ध्वजारोहण, एकता और भाईचारे का दिया संदेश
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial