नवपदस्थापित अवर निबंधक ने ग्रहण किया पदभार
मनिहारी (रतन कुमार ओझा)
मनिहारी निबंधन कार्यालय में शुक्रवार को नवपदस्थापित अवर निबंधक अजीत कुमार सिंह ने पदभार ग्रहण किया। उनके पदभार ग्रहण करने के मौके पर भूमि निबंधन कार्यालय से जुड़े कर्मियों एवं कातिबों ने फूल-माला पहनाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान कार्यालय कर्मियों एवं कातिबों ने नवपदस्थापित अवर निबंधक को कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।पदभार ग्रहण करने के बाद अवर निबंधक अजीत कुमार सिंह ने कहा कि सरकार की निर्धारित नीति एवं दिशा-निर्देशों के आलोक में लोगों को विधि सम्मत और पारदर्शी सेवा उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि निबंधन से संबंधित कार्यों के निष्पादन में नियमों का पूरी तरह पालन किया जाएगा तथा आम लोगों को अनावश्यक परेशानी नहीं हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा।उन्होंने कार्यालय के कर्मियों एवं कातिबों से भी कार्यों के निष्पादन में सहयोग करने की अपील की। मौके पर कार्यालय से जुड़े कर्मी, कातिब एवं अन्य लोग मौजूद थे।
More Stories
मनिहारी में सांसद निधि से हाईमास्ट लाइट का उद्घाटन
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी नगर पंचायत के वार्ड संख्या 14 में थाना के सामने चौहट्टी रास्ते के पास सार्वजनिक...
देशभक्ति के रंग में रंगा मनिहारी, 80वें स्वतंत्रता दिवस पर शान से लहराया तिरंगा
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को पूरे मनिहारी अनुमंडल क्षेत्र में राष्ट्रभक्ति का माहौल...
सागर पब्लिक स्कूल में 15 अगस्त समारोह, विधायक संगीता देवी ने बच्चों के अनुशासन की जमकर की सराहना
(मो0 सनाउल्लाह | बारसोई ) बारसोई प्रखंड अंतर्गत काजीटोला स्थित सागर पब्लिक स्कूल में 15 अगस्त के शुभ अवसर पर...
भवानीपुर में पंचायत सरकार भवन की प्रस्तावित भूमि पर ग्राम सभा की मुहर
बारसोई (डेस्क) बारसोई प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत राज भवानीपुर में पंचायत सरकार भवन के निर्माण को लेकर लंबे समय से...
मखाना उत्पादों से किसानों की बढ़ेगी आमदनी।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) कटिहार जिले में मखाना उत्पादन के साथ मूल्य संवर्धन को बढ़ावा देने की आत्मा की पहल...
बसेरा योजना-2 से भूमिहीन परिवारों के घर का सपना होगा साकार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरकार ने गरीब एवं भूमिहीन परिवारों को बड़ी सौगात दी। बसेरा...
