August 17, 2026

देशभक्ति के रंग में रंगा मनिहारी, 80वें स्वतंत्रता दिवस पर शान से लहराया तिरंगा

Read Time:2 Minute, 12 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को पूरे मनिहारी अनुमंडल क्षेत्र में राष्ट्रभक्ति का माहौल देखने को मिला। सरकारी कार्यालयों, विद्यालयों, पंचायत भवनों और गैर सरकारी संस्थानों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा शान से लहराया गया। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान गाया गया और लोगों ने देश की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता की रक्षा का संकल्प लिया।मनिहारी अनुमंडल कार्यालय परिसर में अनुमंडल पदाधिकारी त्रिलोकी नाथ सिंह ने ध्वजारोहण कर सलामी दी। उन्होंने कहा कि देश की आजादी लाखों स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान का परिणाम है। उन्होंने नागरिकों से संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति निष्ठा रखते हुए समाज और राष्ट्र के विकास में योगदान देने की अपील की।समारोह में विधायक मनोहर प्रसाद सिंह, प्रभारी एसडीपीओ आशिफ आलम, बीस सूत्री अध्यक्ष नंदकिशोर यादव, प्रखंड प्रमुख अनिता देवी, नगर मुख्य पार्षद लाखो यादव, बीडीओ सनत कुमार, सीओ चंदन कुमार, बीपीआरओ सोनू गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। मनिहारी थाना परिसर में थानाध्यक्ष संतोष कुमार झा ने ध्वजारोहण किया।विद्यालयों में छात्रों ने देशभक्ति गीत, भाषण और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर वीर शहीदों को नमन किया। ग्रामीण क्षेत्रों में भी पंचायत भवनों पर ध्वजारोहण कर मिठाइयां वितरित की गईं।

Previous post सागर पब्लिक स्कूल में 15 अगस्त समारोह, विधायक संगीता देवी ने बच्चों के अनुशासन की जमकर की सराहना
Next post मनिहारी में सांसद निधि से हाईमास्ट लाइट का उद्घाटन
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial