दुनिया की सबसे महंगी तस्वीर, 96 करोड़ रुपए लगी बोली, जानते हैं इसके बारे में सबकुछ
वाशिंगटन: दुनिया की सबसे महंगी तस्वीर होने का रेकॉर्ड मैन रे की प्रसिद्ध ‘ले वायलोन डी इंग्रेस’ ने बनाया है। ये किसी नीलामी में बिकने वाली अब तक की सबसे महंगी फोटो है। इस ब्लैक एंड वाइट फोटो को 1924 में खींचा गया था। यह एक महिला की न्यूड फोटो है जिसे एक वायलिन की तरह दिखाया गया था। ये फोटो फोटग्राफर मैन रे के सबसे प्रसिद्ध कामों में से एक है।

फोटो की ओरिजनल कॉपी ने बिक्री के सभी अनुमानों को तोड़ दिया और 12.4 मिलियन डॉलर करीब 96 करोड़ रुपए में बिकी। नीलामी से पहले उम्मीद थी कि यह 5-7 मिलियन के बीच बिकेगी। लेकिन जब इसकी बोली लगनी शुरू हुई तो इसने अब तक की सबसे महंगी फोटो होने का रेकॉर्ड हासिल कर लिया।
1962 में खरीदी गई थी फोटो नीलामी करने वाली संस्था क्रिस्टीस के मुताबिक न्यू यॉर्क के दंपति ने 1962 में यह तस्वीर मैन रे से खरीदी थी। इस तस्वीर को उनके द्वारा इकट्ठा किए गए अन्य आर्टवर्क, तस्वीर, ज्वेलरी के साथ बेचा गया। तस्वीर को शैक्स फिफ्थ एवेन्यू के पूर्व चेयरमैन जेकब और उनकी पत्नी रोसालिंड ने खरीदा था।
दंपति की बेटी ने किया नीलामजेकब की 1993 में मौत हो गई थी। वहीं, रोसालिंड का 2019 में निधन हो गया। दंपति की बेटी पेगी जैकब ने इसकी नीलामी कराई। उन्होंने कहा कि उनके माता-पिता के हर आर्ट कलेक्शन के पीछे कोई न कोई कहानी है। ये उनके आपसी संबंधों में करीबी को भी दिखाता है।
Source:- नवभारत टाइम्स
More Stories
वर्षों से जलजमाव की समस्या से जूझ रहे ग्रामीण, समाधान नहीं होने पर आंदोलन कि चेतावनी
हसन रजा ( बारसोई) बारसोई प्रखंड के पंचायत बासगाँव अंतर्गत नंदाल, चिकनीटोला, कुसियारमोड़ा एवं मालापाड़ा की मुख्य सड़क पर वर्षों...
बिना योजना बोर्ड के गली निर्माण शुरू, बेलवा पंचायत के वार्ड-04 स्थित बासागांव में ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की पारदर्शिता और गुणवत्ता पर जताई चिंता
हसन रजा (बारसोई) बारसोई प्रखंड क्षेत्र की बेलवा पंचायत के वार्ड संख्या-04 अंतर्गत बासागांव में गली निर्माण कार्य को लेकर...
एकशाल्ला गांव के स्कूल में MDM पर शिकायत, अधिकारियों ने दिया जांच का भरोसा।भोजन में कीड़े व दुर्गंध का आरोप, अभिभावकों ने गुणवत्ता सुधार की मांग की।
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड के एकशाल्ला गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को उपलब्ध कराए जा रहे मध्याह्न भोजन...
11 हजार कन्याओं की कलश यात्रा और सात दिवसीय गणेश महोत्सव की तैयारी, लेकिन प्रशासनिक तैयारी पर उठ रहे सवाल
मो0 काजु ( फलका ) फलका बाजार स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में आयोजित होने वाले भव्य श्री श्री 108 गणेश...
भंगहा में शराब बिक्री के विरोध में महिलाओं का फूटा आक्रोश, SH-77 दो घंटे रहा जाम।
मो0 काजु (फलका ) फलका प्रखंड क्षेत्र के भंगहा गांव में कथित अवैध शराब बिक्री के विरोध में गुरुवार को...
बाढ़ पीड़ितों के बीच प्रभारी मंत्री का मनिहारी दौरा।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) बिहार सरकार के खान एवं भूतत्व तथा कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री प्रमोद चन्द्रवंशी...
