May 2, 2026

बारसोई में बिहार बंद विफल प्रशासन के चाक-चौबंद व्यवस्था से दिनचर्या शांतिपूर्ण संपन्न

Read Time:3 Minute, 12 Second

बिहार बन्द आह्वान पर बारसोई अनुमंडल पदाधिकारी राजेश्वरी पांडेय एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रेमनाथ राम के संयुक्त आदेश पर शुक्रवार रात्रि को पुरे अनुमंडल क्षेत्र में धारा 144 हुआ लागू कर दिया था । जिसके आलोक में निर्धारित 9 पोस्ट पर नियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की तैनाती की गई थी और निर्देशों का सख्ती से पालन किया जा रहा था । इसी दौरान एसडीओ राजेश्वरी पांडेय, एसडीपीओ प्रेमनाथ राम, सिओ अमर कुमार, बिईओ मोमताज अहमद , आरओ रानू कुमार, थानाध्यक्ष अरविंद कुमार सहित अन्य द्वारा पूरे क्षेत्र में स्वयं पेट्रोलिंग व्यवस्था संभाले हुए थे। बारसोई रेलवे स्टेशन सहित सुधानी, तेलता, सालमारी, सनौली, आजमनगर, सहित अन्य प्रमुख रेलवे स्टेशनों में दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की तैनाती की गई थी ताकि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखी जा सके । सूरक्षा दृष्टि से बारसोई रेल क्षेत्र से गुजरने वाले कई ट्रेनों को रैल प्रशासन ने पूर्व में ही रद्द कर दिया था तथा कई ट्रेन घंटों विलंब से चलने की सूचना मिल रही थी ।

पूरे बारसोई अनुमंडल क्षेत्र स्थित रेलवे स्टेशन को एहतियातन पुलिस छावनी तब्दील कर दिया गया । ज्ञात हो कि अभ्यर्थियों के द्वारा अग्निपथ भर्ती प्रक्रिया के विरोध पूरे बिहार सहित उत्तर प्रदेश में हो रही प्रदर्शन को देखते हुए एहतियातन शनिवार को प्रदेश छात्र संगठन द्वारा घोषित प्रदर्शन की संभावना को लेकर पुलिस प्रशासन और रेल पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में रखे गए थे। प्रशासन के सख्त रवैया को देखकर बारसोई क्षेत्र में किसी भी छात्र संगठन द्वारा सड़क पर उतर कर प्रदर्शन नहीं किया गया और पूरा दिनचर्या शांतिपूर्ण व्यतीत हो गया । बिदित हो कि  प्रदेश छात्र संगठन के आह्वान पर बारसोई अनुमंडल क्षेत्र में बिहार बंद विफल रहा । वही पूर्व नियोजित बिहार बंद के शांतिपूर्ण तरीके से विफल हो जाने को लेकर सत्ताधारी पार्टी के नेताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन को साधुवाद दिया है ।

Previous post भाजपा के इशारे पर किया जा रहा जन- जन के नेता राहुल गांधी को परेशान – सुनील कुमार यादव।
Next post अग्निपथ योजना वापस नहीं ली जाएगी, उपद्रवी नहीं बन सकेंगे अग्निवीर:- लेफ्टिनेंट जनरल
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial