May 2, 2026

भाजपा के इशारे पर किया जा रहा जन- जन के नेता राहुल गांधी को परेशान – सुनील कुमार यादव।

Read Time:4 Minute, 54 Second

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सह पूर्व विधान पार्षद प्रत्याशी सुनील कुमार यादव के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने स्थानीय शहीद चौक पर महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को “ईडी” द्वारा कार्यालय बुलाए जाने को लेकर अपने हाथों में काला पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान तमाम कांग्रेस नेताओं ने अपने हाथों में तख्ती लिए जमकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आक्रोश प्रदर्शन किया। वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुनील कुमार यादव ने कहा कि गांधी परिवार को भाजपा के इशारे पर प्रवर्तन निदेशालय “ईडी” द्वारा परेशान एवं प्रताड़ित किया जा रहा है, जो कि काफी निंदनीय है। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई प्रतिशोध प्रेरित है ,कांग्रेस परिवार आदरणीय राहुल गांधी के नेतृत्व में एकजुट है और डरने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि अब भाजपा अब राहुल गांधी के बढ़ती लोकप्रियता से बौखला चुके हैं इसलिए इस तरह का कार्य कर रही है। पुरखों का अंग्रेजों के अन्याय के खिलाफ सफलतापूर्वक सामना करना तथा उन्हें भागने के लिए मजबूर करने का इतिहास है । उन्होंने कहा कि अब आने वाले समय में बहुत जल्द देश की जनता भी भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेगी। वहीं किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष दिलीप विश्वास ने बताया कि नेशनल हेराल्ड का मामला न्यायालय के समक्ष पिछले 10 सालों से विचाराधीन है और कोर्ट के निर्देशों का सम्मान कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी एवं पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी करते आ रहे हैं, ऐसी परिस्थिति में ईडी द्वारा हस्तक्षेप कर राहुल गांधी को बेवजह परेशान करना भाजपा का छुपा हुआ एजेंडा है। कांग्रेस नेता संजय सिंह ने बताया कि ईडी द्वारा हस्तक्षेप कर राहुल गांधी को बेवजह परेशान करने के पीछे भाजपा का हाथ है। भाजपा देश के शीर्ष जांच एजेंसियों का लगातार दुरुपयोग अपने सत्ता में बने रहने के लिए करती आ रही है जो कि काफी दुर्भाग्यपूर्ण है। कांग्रेस नेता कंचन दास ने बताया कि लगातार पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा जनहित मुद्दों को काफी मजबूती के साथ उजागर किया जा रहा हैं, जिससे भाजपा सरकार घबरा चुकी है और बेवजह ईडी का इस्तेमाल कर आदरणीय राहुल गांधी जी को परेशान करवा रही है, वहीं कांग्रेस नेता अल्तमश दीवान ने कहा कि अगर इस तरह से जन- जन के नेता राहुल गांधी को परेशान किया गया तो इससे भी उग्र आंदोलन करने को तमाम कांग्रेस कार्यकर्ता मजबूर होंगे। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुनील कुमार यादव के अलावा दिलीप विश्वास,चंद्रभानु गुप्त,कंचन दास, संजय सिंह,वेदानंद त्रिवेदी, सऊद आलम, अवधेश सिंह, नजीर हुसैन, शंभू गुप्ता, श्याम कुमार यादव, नीरज कुमार निराला, शाहनवाज खान,रियाज अंसारी, नैयर अलि,बेचन पांडे,मोहम्मद इश्तियाक आलम, दिगंबर जैन, पंकज तंबाकू वाला, राजेश रंजन मिश्रा, अल्तमस दीवान, अखलाक हुसैन,अवधेश सिंह,आनंद सिंह, प्रह्लाद गुप्ता, चांद खान, धीरज कुमार, राम प्रसाद सिंह,योगेंद्र यादव,शिव कुमार सिंह, सुबोध यादव, सहित कांग्रेस के सैकड़ों नेता एवं कार्यकर्ता मुख्य रूप से मौजूद थे।

Previous post सालमारी ग्रीड से संभावित 10 दिनों तक बिजली सेवा होगी ठप उपभोक्ताओं से वैकल्पिक व्यवस्था की अपील
Next post बारसोई में बिहार बंद विफल प्रशासन के चाक-चौबंद व्यवस्था से दिनचर्या शांतिपूर्ण संपन्न
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial