May 25, 2026

पटेल हॉस्टल से जब्त बम की जांच के लिए लेकर गए थे पटना सिविल कोर्ट में कोर्ट में बम ब्लास्ट SI घायल

Read Time:1 Minute, 32 Second

पटना सिविल कोर्ट में ब्लास्ट हो गया। कदमकुआं थाने के सब इंस्पेक्टर उमाकांत राय कोर्ट परिसर में जब्त बम को लेकर पहुंचे थे। दरअसल, बम को डिस्पोज करने का परमिशन लेना था। इसी दौरान सिविल कोर्ट में विशेष जांच की शाखा में बम टेबल पर फट गया। धमाके में वे बुरी तरह जख्मी हो गए। उनकी हालत गंभीर है। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया है।

घटना के तुरंत बाद पीरबहोर थाना घटनास्थल पर पहुंची और पूरे मामले की जांच में जुट गई। घायल दारोगा का इलाज फिलहाल पटना के पीएमसीएच में चल रहा है। बीते दिनों पटना पुलिस ने कदमकुआं थाना क्षेत्र के पटेल हॉस्टल में छापेमारी की थी। जहां उन्हें ये बम बरामद हुआ था। इसके बाद उसकी जांच के लिए शुक्रवार को पटना के सिविल कोर्ट की विशेष जांच शाखा में लाया गया था।

कदमकुआं थानेदार विमलेंदु के अनुसार कमरे में गैस बन जाने की वजह से बम फट गया। बरामद बम को रविवार की रात पुलिस ने छापेमारी कर पटेल हॉस्टल से बरामद किया था।

source दैनिक भास्कर

Previous post बलरामपुर प्रखण्ड क्षेत्र के पश्चिमी भाग में बाढ़ का कहर, कमरा पंचायत से दो बच्चे बाढ़ के पानी में बहा, अब तक लापता
Next post बारसोई में भगवान जगन्नाथ बलभद्र एवं सुभद्रा की निकाली गई रथ यात्रा
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial