April 30, 2026

शहीद शुभम सिंह के परिजनों से मिले बलरामपुर विधायक, परिजनों से मिलकर दी सांत्वना ।

Read Time:2 Minute, 58 Second

शनिवार की दोपहर बारसोई नपं के वार्ड नंबर 12 निवासी शहीद शुभम कुमार के परिजनों से मिलने बलरामपुर विधायक महबूब आलम अपने कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने शहीद शुभम के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा परमात्मा से उनके आत्मा शांती की प्रार्थना करते हुए इनके शहादत को कटिहार जिले के लिए गर्व कि बात कही। इस दौरान उन्होंने ब्लॉक चौक का नामकरण करते हुए शहीद शुभम चौक करने की घोषणा की। नामकरण में किसी प्रकार के विभागीय असुविधा होने पर इसकी गूंज बिहार विधानसभा सत्र में उठाने की बात कही । ज्ञात हो कि पिछले हफ्ते नपं के वार्ड नंबर 12 के निवासी राइफलमैन शहीद शुभम कुमार के मणिपुर में हुए भीषण भूस्खलन में असमय मृत्यु हो जाने से पुरे जिला में शौक की लहर दौड़ गई थी। शहीद का शव बारसोई आने पर हजारों की तादाद में प्रखंड वासियों ने उनका अंतिम यात्रा में शामिल होकर उन के शहीद होने पर गर्व जताते हुए उन्हें अंतिम विदाई दी थी । इस दौरान और पूरे बारसोई वासियों द्वारा नारा बुलंद किया गया था कि बारसोई नपं के ब्लॉक चौक का नाम बदलकर शहीद शुभम चौक किया जाए । जिसको लेकर मीडिया एवं सोशल मीडिया में कई तरह के मांग लगातार किए जा रहे हैं । परिजनों से मिलने आए बिहार के डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने भी परिजनों एवं लोगों को आश्वस्त किया था कि ब्लॉक चौक का नाम बदलकर सहित शुभम चौक नामकरण किया जाएगा । परंतु इस और अबतक कोई कारवाई नहीं होने से युवाओं में हताशा देखने को मिल रही है। जिसको लेकर विधायक ने युवाओं को जौश भरते हुए आश्वस्त किया कि इस चौक का नामकरण अवश्य किया जाएगा और आने वाली विभागीय अड़चनों को दूर करने के लिए वह निजी तौर पर प्रयासरत रहेंगे । वही इस अवसर पर एसडीओ राजेश्वरी पांडे कार्यपालक पदाधिकारी ब्रजकिशोर राम मुख्य पार्षद प्रतिनिधि रिंकू सिंह सहित अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ।

Previous post उत्क्रमित मध्य विद्यालय बारिओल में हुई चोरी की घटना पुलिस जांच पड़ताल में जुटी।
Next post पापियों के तन पर नहीं पड़ती बदरीनाथ धाम में मौजूद इस जल की पवित्र धारा ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial