पापियों के तन पर नहीं पड़ती बदरीनाथ धाम में मौजूद इस जल की पवित्र धारा ।

बदरीनाथ धाम से नौ किमी. आगे लगभग 400 फीट ऊंचाई से गिरता वसुधारा झरने का पानी मोतियों की बौछार करता हुआ सा नजर आता है। ऐसा कहा जाता है कि इस पानी की बूंदें पापियों के तन पर नहीं पड़तीं। यह झरना इतना ऊंचा है कि पर्वत के मूल से पर्वत शिखर तक पूरा प्रपात एक नजर में नहीं देखा जा सकता। जहां एक ओर भगवान बदरी अपने भक्तों को वरदान देते हैं वहीं बदरीनाथ में मौजूद यह पवित्र जल की धारा बहती है। इन दिनों देवभूमि उत्तराखंड में चारधाम यात्रा जोरों पर है। अपनी कई मन्नतों के साथ भक्त जन बदरीनाथ, केदारनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री धाम में पहुंच रहे हैं। लेकिन इनमें से बहुत से लोगों की इस पवित्र जल धारा के बारे में नहीं पता है। यह झरना बद्रीनाथ से नौ किमी की दूरी पर स्थित है।

इसकी खूबसूरती देखते ही बनती है। इस झरने में जल की धारा लगभग 400 फीट ऊंचाई से गिरती है और मोतियों सी प्रतीत होती है। यह झरना इतना ऊंचा है कि पर्वत के मूल से पर्वत शिखर तक पूरा झरना एक नज़र में नहीं देखा जा सकता। इस झरने की सुंदरता देखते ही बनती है। यहां आकर पर्यटकों को स्वर्ग में होने की अनुभूति होती है। यहां पहुंचकर पर्यटक अपनी थकान भूल जाते हैं।
More Stories
मनिहारी थाना में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे पर रहेगा प्रतिबंध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मनिहारी थाना परिसर...
रेन कट से बड़ी नहर का किनारा ध्वस्त, आवागमन बाधित, ग्रामीणों ने की शीघ्र मरम्मत की मांग
(डेस्क| हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत अंतर्गत मननपुर गांव के समीप स्थित बड़ी नहर का एक हिस्सा लगातार हुई...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: ऑटो लूट कांड का तीसरा आरोपी गिरफ्तार, रात्रि गश्ती में देसी कट्टा के साथ युवक धराया।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी पुलिस ने ऑटो लूट कांड में फरार चल रहे एक और आरोपी को गिरफ्तार किया...
टीकाकरण कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु माइक्रोप्लान समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन।
(डेस्क|बारसोई) बारसोई phc के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर प्रमोद कुमार की अध्यक्षता मे प्रखंड के सभी स्वास्थ्य उपकेंद्र पंचायत वार...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
102.82 ग्राम स्मैक के साथ बुलेट सवार दो तस्कर गिरफ्तार
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित कोसी पुल के...
