May 2, 2026

बारसोई में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का हुआ शुभारंभ

Read Time:2 Minute, 1 Second

बारसोई अनुमंडल अस्पताल प्रांगण में सोमवार को प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का शुभारंभ प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ एम ए उस्मानी, सांसद प्रतिनिधि (नि) अमल गोस्वामी, नपं मुख्य पार्षद प्रतिनिधि रिंकू सिंह, प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि मो जिन्ना, मुख्य पार्षद प्रत्याशी सीमा यादव, जदयू नेता मामून रशीद, जदयू जिला उपाध्यक्ष मनोज साह, काशीनाथ गोस्वामी, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि प्रमोद साह सहित अन्य ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया । इस दौरान जदयू नेता मनोज साह ने कहा कि अनुमंडल अस्पताल परिसर में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र खोले जाने से पूरे प्रखंड सहित अनुमंडल के लोगों को लाभ मिलेगा और जरूरतमंद मरीज यहां से सस्ते दामों पर दवाइयां खरिद सकेंगे। वहीं उन्होंने बताया कि यह एथिकल दवाइयों के तुलना में जेनेरिक औषधि केंद्र में 50 से 90 फ़ीसदी तक दवाइयों के दाम कम होते हैं । वही सीमा यादव ने कहा कि बारसोई प्रखंड के दूरदराज क्षेत्र स्थित गरीब लोगों को इस केंद्र का सीधे तौर पर फायदा मिलेगा और वो कम कीमतों पर दवाई लेकर अपने एवं अपने परिजनों का इलाज कर सकेंगे । वही इस अवसर पर वार्ड पार्षद अनिल कुमार, जदयू प्रखंड अध्यक्ष तनवीर आलम, प्रमोद कुमार, शंकर साह रोशन अग्रवाल, पिंटू चंदा सहित अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ।

Previous post बारसोई अनुमंडल क्षेत्र में अकीदत के साथ मना बकरीद का त्योहार
Next post उच्च विद्यालय में नवीं कक्षा में प्रवेश हेतु किया जा रहा है प्रचार प्रसार।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial