गोरखपुर मंदिर में श्रावणी मेले का आयोजन को लेकर कमिटी सदस्यो के साथ की बैठक

गोरखपुर मंदिर में श्रावणी मेले के आयोजन को ले मंदिर परिसर में बैठक आयोजित की गई। वैठक में डिसिएलआर शिवशंकर पासवान, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रेमनाथ राम तथा आजमनगर बीडीओ सुनील कुमार मिश्र मौजूद रहे। बैठक में मौजूद वरीय पदाधिकारियों ने श्रावणी मेले के सफल आयोजन को लेकर समिति सदस्यों के साथ विचार विमर्श किया।मंदिर समिति के सचिव पिंटू यादव,कोषाध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह तथा एमएलसी प्रतिनिधि अक्षय सिंह ने वरीय पदाधिकारियों से पूर्व की तरह चाक चौबंद व्यवस्था करने का प्रस्ताव रखा।मौके पर मौजूद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रेमनाथ राम ने कहा कि गोरखपुर मोड़ से मंदिर परिसर तक 6 जगहों पर बैरिकेटिंग की जाएगी। जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे की मदद से निगरानी की जाएगी। साथ ही कंट्रोल रूम भी बनाया जाएगा। जहां से सुरक्षा व्यवस्था की मॉनिटरिंग की जाएगी।भूमि सुधार उपसमाहर्ता शिवशंकर पासवान ने कहा कि संभावित भीड़ को देखते हुए प्रमुख स्थानों पर पुलिस बल के साथ दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति अनुमंडल पदाधिकारी स्तर से की जाएगी।इस दौरान पुलिस निरीक्षक मु मकसूद असर्फी, आजमनगर थाना अध्यक्ष राजीव कुमार झा, सालमारी ओपी प्रभारी नवनीत नमन सहित समिति सदस्यों में सीमा यादव,रामचंद्र शर्मा, भुनेश्वर यादव, सनी यादव, विजय साह,प्रदीप शर्मा आदि मौजूद रहे।
More Stories
मनिहारी थाना में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे पर रहेगा प्रतिबंध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मनिहारी थाना परिसर...
रेन कट से बड़ी नहर का किनारा ध्वस्त, आवागमन बाधित, ग्रामीणों ने की शीघ्र मरम्मत की मांग
(डेस्क| हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत अंतर्गत मननपुर गांव के समीप स्थित बड़ी नहर का एक हिस्सा लगातार हुई...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
102.82 ग्राम स्मैक के साथ बुलेट सवार दो तस्कर गिरफ्तार
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित कोसी पुल के...
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
