इंजीनियर के घर मिले नोटों की गड्डियां बिहार में काली कमाई के कुबेर के ठिकानों पर निगरानी की नजर।
किशनगंज जिले में दो कार्यपालक अभियंता सहित कैशियर के घर निगरानी विभाग की छापेमारी में करोड़ों रुपये कैश मिले हैं। ये छापेमारी रुईधासा और लाइन स्थित निजी आवास पर एक की गई। इस दौरान इंजीनियर संजय राय के आवास से खबर लिखे जाने तक निगरानी विभाग ने लगभग 5 करोड़ रुपये बरामद किए। हाल ये हो गया कि रकम का पता करने के लिए नोट गिनने वाली मशीन मंगानी पड़ी। पता चला कि फेज 3 योजना में कार्य के बदले काली कमाई का बड़ा खेल हुआ।
सूत्रों के अनुसार निगरानी ब्यूरो के ये रेड ग्रामीण कार्य विभाग के किशनगंज प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता संजय कुमार राय के किशनगंज और पटना के ठिकानों पर की गई। मगर जब निगरानी टीम जब किशनगंज में छापेमारी करने पहुंची तो पता चला कि भ्रष्ट इंजीनियर ने अपने जूनियर इंजीनियर और कैशियर के यहां घूस का पैसा छिपा रखा है। इसके बाद विजिलेंस की टीम ने यहां भी धावा बोल दिया। इसके बाद तो उनके सामने नोटों की गड्डियों का बिस्तर सा बिछ गया। छापेमारी में कई दस्तावेज भी मिले हैं।
More Stories
मनिहारी थाना में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे पर रहेगा प्रतिबंध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मनिहारी थाना परिसर...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
102.82 ग्राम स्मैक के साथ बुलेट सवार दो तस्कर गिरफ्तार
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित कोसी पुल के...
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
एनएच-31 पर दो सड़क हादसे, हाईवा पलटी, बाइक सवार दो युवक गंभीर
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर गुरुवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में...
