पीएचडी मंत्री ललित कुमार यादव पोखरिया गांव पहुंच नल जल योजना का किया निरीक्षण, सम्बंधित कर्मियों को दिया निर्देश
तनवीर आलम
बिहार सरकार के पीएचडी मंत्री ललित कुमार यादव रविवार को हसनगंज प्रखंड के पोखरिया गांव पहुंच ड्रीम प्रोजेक्ट हर घर नल जल योजना का निरीक्षण कर वर्तमान स्थिति का जायजा लिया। मौके पर क्षेत्रों में आम जनों से योजना से मिलने वाले लाभ के बारे में जाना। मौके पर मंत्री ने नल जल योजना से संबंधित कर्मियों को निर्देश दिया कि जो भी कमियां हैं उसे जल्द पूर्ण करते हुए योजना का पारदर्शी तरीके से संचालन करें, ताकि सरकार की ड्रीम प्रोजेक्ट हर घर नल का जल से लोगों को लाभ मिले। साथ ही पीएचडी मंत्री ललित कुमार यादव ने कार्यकर्ताओं सहित आम जनों से मिलकर क्षेत्रों की समस्याओं का हल जाना और जल्द सुधार लाने का आश्वासन दिया। मंत्री ने पोखरिया गांव में नल जल योजना की वर्तमान स्थिति में जो भी कमियां है उसे जल्द दूर करने का निर्देश पीएचडी के संबंधित कर्मियों को दिया। साथ ही आम जनों को विश्वास दिलाया कि समय पर योजनाओं का लाभ मिलेगा। यह सरकार की महत्वकांक्षी योजना है। जितनी भी कमियां हैं सब को दूर कर घर घर नल का जल का शुद्ध पानी पहुंचेगा। मौके पर पूर्व राज्य शिक्षा मंत्री डा रामप्रकाश महतो सहित राजद व जदयू के कई वरिष्ठ नेतागण मौजूद रहे।
More Stories
मनिहारी थाना में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे पर रहेगा प्रतिबंध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मनिहारी थाना परिसर...
रेन कट से बड़ी नहर का किनारा ध्वस्त, आवागमन बाधित, ग्रामीणों ने की शीघ्र मरम्मत की मांग
(डेस्क| हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत अंतर्गत मननपुर गांव के समीप स्थित बड़ी नहर का एक हिस्सा लगातार हुई...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
एनएच-31 पर दो सड़क हादसे, हाईवा पलटी, बाइक सवार दो युवक गंभीर
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर गुरुवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में...
