June 25, 2026

बारसोई में प्रधानाध्यापकों के पी.एफ.एम.एस के द्वारा सरकारी राशियों के भुगतान हेतु प्रशिक्षण शिविर का किया गया आयोजन ।

Read Time:2 Minute, 42 Second

बारसोई नगर पंचायत स्थित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बारसोई में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मोमताज अहमद के अध्यक्षता में आजमनगर एवं बारसोई प्रखंड के प्रधानाध्यापकों का प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया । प्रशिक्षण शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सर्व शिक्षा अभियान कृष्णानंद सदा मौजूद थे। प्रशिक्षण के संबंध में बीईओ ने जानकारी देते हुए कहा कि (पीएफएमएस) यानी पब्लिक फाइनेंसियल मैनेजमेंट सिस्टम के द्वारा विद्यालयों के प्रधानाध्यापक सरकारी राशियों के भुगतान किए जाने को लेकर प्रशिक्षण दिया गया । ज्ञात हो कि शिक्षा विभाग द्वारा सभी तरह के भुगतान पीएमएफएस के माध्यम से करने का निर्देश दिया गया था । जिसको लेकर सरकारी विद्यालयों का खाता जीरो बैलेंस में खोला जा चुका है । स्कूल को विकास मद में मिले राशि को अब इसी प्रणाली के माध्यम से ऑनलाइन भुगतान करना होगा । जिसको लेकर सभी प्रधानाध्यापकों को प्रशिक्षण के माध्यम से इसे संचालन करने की जानकारी दी गई । पीएमएफएस लागू होने से कुकिंग मूल्य, भोजन मात्रा मानदेय, ढुलान भारा आदि परियोजना मुख्यालय से एक क्लिक पर सीधे संबंधित विद्यालयों के खाते में डाला जा सकेगा। वहीं डीपीओ ने कहा कि प्रधानाध्यापकों को पीएफएमएस के बारे में प्रशिक्षण दी गई ताकि भुगतान में किसी तरह की कोई परेशानी का सामना ना करना पड़े । इस अवसर पर सरोज कुमार, जय किशोर, उमेश कुमार, विद्या कुमार, मनोज कुमार सिंह, बापी बसाक, विनोद चौधरी, शमीम अख्तर, रीना कुमारी, रुचि कुमारी, संजय चौहान, मोहम्मद आजम सहित दोनों प्रखंडों के सभी विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ।

Previous post पीएचडी मंत्री ललित कुमार यादव पोखरिया गांव पहुंच नल जल योजना का किया निरीक्षण, सम्बंधित कर्मियों को दिया निर्देश
Next post कटिहार रेल इंटेलिजेंस के सूचना पर बड़ा खुलासा, छह रंहगिया लड़कियों के साथ दो दलाल गिरफ्तार
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial