फिरोजाबाद में विद्युत तार चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गेंग का पुलिस ने किया खुलासा, 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार — एसपी सिटी सर्वेश मिश्रा
फिरोजाबाद – संवाददाता अनुज तिवारी
*विद्युत ट्रांसफार्मरों से विद्युत तार चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के 5 आरोपियों को टूंडला पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने टूंडला में दो स्थानों पर और शिकोहाबाद समेत मध्यप्रदेश में भी इसी प्रकार की घटना है करना कबूल किया है। इनके पास से तीन तमंचे, कारतूस, कार और 4 मोबाइल बरामद किए हैं।वीओ- इंस्पेक्टर टूंडला राजेश कुमार पांडे के नेतृत्व में टूंडला पुलिस ने मोहम्मदाबाद के पास से चेकिंग के दौरान 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में उन्होंने बताया कि उन्होंने थाना टूंडला क्षेत्र के एफएम गार्डन सिटी में लगे ट्रांसफार्मर से विद्युत तार और थाना टूंडला क्षेत्र के ही मदावली पर स्थित मंगलम कोल्ड स्टोर से विद्युत तार चोरी किए थे। इसके साथ ही शिकोहाबाद से भी उन्होंने ट्रांसफार्मर से विद्युत तार चोरी करने का काम किया था। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह राजस्थान के धौलपुर में भी इस प्रकार की घटनाएं घटित कर चुके हैं। पकड़े गए आरोपियों के पास से टूंडला पुलिस ने चोरी का माल और तीन तमंचे, कारतूस, कार भी बरामद की है। बदमाशों को पकड़ने में सर्विलांस और एसओजी टीम का भी योगदान रहा।
More Stories
समेली प्रखंड मुख्यालय के समीप अनियंत्रित पिकअप पलटी, चालक बाल-बाल बचा
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत समेली प्रखंड मुख्यालय के समीप बुधवार की अहले सुबह एक अनियंत्रित पिकअप वाहन...
घर के आगे से ट्रैक्टर व डाला चोरी, पीड़ित ने पुलिस से लगाई गुहार
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के नगर पंचायत निवासी किसान बिपिन मंडल के घर के आगे से देर रात...
बरारी में सांसद प्रतिनिधि का दौरा,स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाएं परखी, गंगा घाट कटावरोधी कार्य में तेजी के दिए निर्देश
(डेस्क|बारसोई) रविवार को सांसद प्रतिनिधि सुनील कुमार यादव ने बरारी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों का दौरा कर जनसुविधाओं और...
शराबबंदी मामले का फरार आरोपी राजा सिंह गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) कटिहार जिले के मनिहारी थाना क्षेत्र में थानाध्यक्ष सुजीत कुमार झा के निर्देश पर पुलिस ने...
मौसम की बाधा के बावजूद नाव से गोबराही दियारा पहुंची मेडिकल टीम, टीकाकरण व स्वास्थ्य जांच सम्पन्न
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुर्सेला प्रखंड क्षेत्र के सुदूरवर्ती गोबराही दियारा में सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने खराब मौसम...
जीविका दीदियों द्वारा स्व-जनगणना अभियान को तेज़ी से आगे बढ़ाया जा रहा है।
(डेस्क|बारसोई) बरसोई प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक परिवारों...
