April 30, 2026

विश्वकर्मा शोभा यात्रा का विभिन्न जगहों पर हुआ भव्य स्वागत

Read Time:2 Minute, 26 Second

*कानपुर – संवाददाता अनुज तिवारी

विश्वकर्मा पूजन दिवस के पावन अवसर पर सर्व विश्वकर्मा महासभा द्वारा आज आईआईटी गेट से विश्वकर्मा शोभा यात्रा की हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया शोभा यात्रा कल्याणपुर, आवास विकास, केशव वाटिका, मस्वानपुर ,ब्रह्मदेव चौराहा ,अशोक वाटिका ,नमक फैक्ट्री डबल पुलिया, विजयनगर फजलगंज, दर्शन पुरवा, जरीब चौकी आदि चौराहों पर पुष्प वर्षा कर जलपान के साथ भव्य स्वागत किया गया।इस शोभायात्रा में सेवा बस्तियों में रोजाना निशुल्क शिक्षा एवं सिलाई केंद्र चलाने वाली संस्था पर उपकारी सेवा समिति के बच्चे राधा कृष्ण,मीराबाई आदि की झांकियों के रूप में सुशोभित हो शोभा यात्रा में चार चांद लगा दिए बच्चों द्वारा रानी लक्ष्मीबाई ,सरदार भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, सुभाष चंद्र बोस ,मूलचंद जैन ,अशफाक उल्ला खान आदि के रूप धारण कर भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों के लिए स्वतंत्रता स्मारक बनना चाहिए के स्लोगन लिए भारत माता की जय बोल माहौल को देशभक्ति मय बना दिया।इसके पश्चात शोभा यात्रा विश्वकर्मा वाटिका में चल रही संगीतमय विश्वकर्मा कथा में सम्मिलित हो गई कथा के पश्चात हवन पूजन आरती भी हुई भक्तों द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों भक्तों ने भंडारा प्रसाद प्राप्त किया कार्यक्रम में मुख्य रूप से अनिल शर्मा,प्रदीप शर्मा हेमंत शर्मा, गिरजा शंकर शर्मा, मनमोहन सिंह, राहुल विश्वकर्मा संतोष विश्वकर्मा,पर उपकारी सेवा समिति की बहन रजविंदर कौर,राम शंकर शर्मा ,चंद्र भूषण शर्मा उपस्थित रहे।

Previous post मौका मिला हैं रक्तदान का, इसे यूं ना गंवाइए , देकर के दान रक्त का आप पुण्य कमाइये — खेलगुरू बृजरत्न अशोकशेखर पहलवान
Next post आई०टी०आई० कानपुर में विश्वकर्मा पूजा के उपलक्ष्य में कौशल दिवस मनाया गया
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial