मानदेय का भुगतान न होने तक सभी लेखपाल विरोध स्वरूप काली पट्टी बांधकर करेंगे कार्य
Read Time:1 Minute, 47 Second
कानपुर – संवाददाता अनुज तिवारी
15 सितंबर 2022 से कानपुर नगर की चारों तहसीलों के समस्त लेखपाल मानदेय का भुगतान न होने तक ऑनलाइन कार्य बहिष्कार करने की घोषणा की है। बता दें कि शासन द्वारा स्वीकृत लेखपालो को आय, जाति, निवास प्रति प्रमाणपत्र 5/rs का भुगतान व अन्य मानदेय का भुगतान विगत तीन वर्षों से न होने पर विगत 15 सितंबर से कानपुर नगर की चारो तहसीलों के 257 लेखपाल जिला अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार तिवारी व जिला मंत्री के.के . मिश्रा जी के नेतृत्व में ऑनलाइन कार्य बहिष्कार पर है और काली पट्टी बांधकर अपनी अपनी तहसीलों में सरकारी कार्य कर रहे है। आज ऑनलाइन कार्य बहिष्कार के पांचवे दिन भी कानपुर नगर की तहसील सदर, नर्वल, घाटमपुर, बिल्हौर के सभी लेखपालो ने आय, जाति, निवास व वरासत की ऑनलाइन रिपोर्ट नही लगाई व खसरा फीडिंग का कार्य नही किया। मानदेय का भुगतान आज दिनांक तक लेखपालो के खाते में न आने पर कल दिनांक 20 सितंबर को भी कोई भी लेखपाल ऑनलाइन रिपोर्ट नही लगाएंगे व मानदेय का भुगतान न होने तक सभी लेखपाल विरोध स्वरूप काली पट्टी बांधकर ऑनलाइन कार्य बहिष्कार पर रहेंगे।
More Stories
मनिहारी थाना में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे पर रहेगा प्रतिबंध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मनिहारी थाना परिसर...
रेन कट से बड़ी नहर का किनारा ध्वस्त, आवागमन बाधित, ग्रामीणों ने की शीघ्र मरम्मत की मांग
(डेस्क| हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत अंतर्गत मननपुर गांव के समीप स्थित बड़ी नहर का एक हिस्सा लगातार हुई...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
102.82 ग्राम स्मैक के साथ बुलेट सवार दो तस्कर गिरफ्तार
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित कोसी पुल के...
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
