April 30, 2026

विकासशील इंसान पार्टी का 4 वर्ष पूरा होने पर कार्यक्रम का आयोजन

Read Time:1 Minute, 57 Second

वीआईपी पार्टी की 4 वर्ष पूर्ण होने पर शुक्रवार को कटिहार के बरमसिया स्थित पार्टी कार्यालय में स्थापना दिवस मनाया गया इस अवसर पर पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रकाश सिंह निषाद निषाद विकास संघ के जिला अध्यक्ष किशोर कुमार मंडल आईटी सेल के प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह महिला प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अनुराधा देवी संयुक्त रूप से केक काटकर स्थापना दिवस मनाया इस मौके पर पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रकाश सिंह ने कहा कि गांव से शहर तक पार्टी को धारदार बनाने के लिए अभियान चला कर पार्टी के सदस्य ग्रहण कराया जाएगा वही निषाद विकास संघ के जिला अध्यक्ष किशोर कुमार मंडल ने कहा की पार्टी के राष्ट्रीय संरक्षक बिहार सरकार के पूर्व मंत्री मुकेश सहानी ने निषाद समाज रोमानी ओबीसी समाज को उनके अधिकार दिलाने का जो संकल्प लिया है कटिहार जिला कमेटी उनके साथ है इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों एवं जिला अधिकारियों के अलावा उमेश सिंह शैलेश कुमार सिंह शंभू चौधरी रूपेश सिंह डॉ कुंदन कुमार पंकज कुमार सुरेश सिंह अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष हलीम जांबाज आदि अन्य पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे

सेमापुर से तबरेज आलम ।।

Previous post बिजली विभाग के लापरवाही और भ्रष्ट नीति के खिलाफ़ बलरामपुर प्रखण्ड मुख्यालय में ग्रामीणों का भूख हड़ताल
Next post प्राणपुर में एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial