April 30, 2026

कटिहार सांसद ने ट्राईबल आयोग के नवनियुक्त चेयरमैन को किया सम्मानित ।

Read Time:2 Minute, 4 Second

By:- तबरेज आलम (सेमापुर/कटिहार)

कटिहार के सांसद डॉक्टर दुलाल चंद्र गोस्वामी के आवास सह कार्यालय में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। बिहार अनुसूचित जनजाति आयोग के चेयरमैन शंभू सुमन और अति पिछड़ा आयोग के सदस्य तारकेश्वर ठाकुर को मनोनयन किए जाने पर इन्हें सम्मानित किया गया । इस अवसर पर सांसद दुलाल चंद्र गोस्वामी ने दोनों नेताओं को मुंह मिठा करते हुए बधाई दी। इस दौरान सांसद ने कहा इन दोनों नेताओं का चयन कटिहार जिले की गौरव की बात है तथा इससे जिले का मान सम्मान बढ़ा है। वही शंभू सुमन ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहां की जो जिम्मेवारी उन्हें सौंपी गई है उसे निष्ठा पूर्वक निभाने हेतु कार्य करेंगे। सदस्य तारकेश्वर ठाकुर मैं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि उनका चयन ट्राईबल वर्गो के लोगों के उत्थान के लिए हुआ है और इस कार्य में वह सदैव तत्पर रहेंगे । इस अवसर पर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष प्रेम राय ,जदयू प्रदेश महासचिव शिवप्रसाद गारोदिया, जदयू जिलाध्यक्ष शमीम इकबाल, पूर्व जिला अध्यक्ष जदयू संजीव श्रीवास्तव, शिक्षा विद सुशील कुमार सुमन, प्रमोद राय , सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ता प्रमुख रूप से उपस्थित थे ।

Previous post विद्यालय में बाउंड्री नहीं होने से विद्यालय बना चारागाह ।
Next post গোসাঁইগাঁও ত মুখ্যমন্ত্ৰী গোসাঁইগাঁও মহাবিদ্যালয়ৰ সোণালী জয়ন্তীৰ সফল সামৰণি।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial